back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hero FinCorp IPO: पैसों की होगी बारिश! हीरो ला रहा भारत का सबसे बड़ा आईपीओ, निवेश के लिए जानें सबकुछ

Upcoming IPO: हीरो मोटोकॉर्प की फाइनेंशियल सर्विस सब्सिडियरी का शेयर जल्द मार्केट में ट्रेड करते दिख सकता है। दरअसल, कंपनी आईपीओ लाने की तैयारी में जुटी है।

नई दिल्ली, रफ्तार। बाइक निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की सहायक कंपनी हीरो फिनकॉर्प बहुत जल्द 5 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का आईपीओ ला रही है। यह हीरो ग्रुप का दूसरा आईपीओ होगा। रिपोर्ट के अनुसार आईपीओ के लिए अगले महीने सेबी के पास डीआरएचपी यानी आईपीओ का ड्राफ्ट पेश किया जा सकता है। हीरो फिनकॉर्प के बोर्ड ने बुधवार को आईपीओ के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। उसके बाद अब ड्राफ्ट फाइल करने की तैयारियां चल रहीं हैं।

इतना बड़ा हो सकता है आईपीओ

दरअसल, हीरो फिनकॉर्प नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विस कंपनी है। कंपनी वाहनों के लिए फाइनेंस के साथ पर्सनल लोन एवं बिजनेस लोन जैसी वित्तीय सेवाएं उपलब्ध करती है। बताया जा रहा कि कंपनी आईपीओ के जरिए बाजार से 5300 करोड़ रुपए से 5500 करोड़ रुपये तक जुटाने का प्रयास कर सकती है। ऐसा हुआ तो हीरो फिनकॉर्प का प्रस्तावित इश्यू भारत का सबसे बड़ा एनबीएफसी आईपीओ होगा।

4 हजार करोड़ का रह सकता है फ्रेश इश्यू

हीरो फिनकॉर्प के 5500 करोड़ रुपए के इस आईपीओ में ऑफर फॉर सेल और फ्रेश इश्यू दोनों शामिल हो सकते हैं। इस आईपीओ में फ्रेश इश्यू 4 हजार करोड़ रुपए रह सकता है। आईपीओ के माध्यम से एनबीएफसी के कुछ पुराने निवेशक ऑफर फॉर सेल में 1500 करोड़ तक के शेयर बेच सकते हैं।

कंपनी के प्रमुख शेयरहोल्डर कौन?

हीरो मोटोकॉर्प ने इस IPO के लिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज, जेफरीज, जेएम फाइनेंशियल, एचएसबीसी सिक्योरिटीज, यूबीएस, एसबीआई कैपिटल, एचडीएफसी बैंक को बैंकर बनाया है। फिलहाल हीरो फिनकॉर्प में सबसे अधिक हिस्सेदारी हीरो मोटोकॉर्प के पास है। कंपनी के पास 41 फीसदी हिस्सेदारी है। मुंजाल परिवार के पास 38 फीसदी हिस्सेदारी हैं। शेष हिस्सेदारी क्रेडिट सुइस, अपोलो ग्लोबल जैसे निवेशकों और हीरो मोटोकॉर्प के कुछ डीलरों के पास है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...