back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bajaj Housing Finance IPO: बजाज हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ का आज आखिरी दिन, जानिए GMP का अनुमान

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के IPO में निवेश करने का आज आखिरी दिन है। अभी तक आईपीओ 10.56x सब्सक्राइब हो चुका है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बजाज ग्रुप का आईपीओ (Bajaj Housing Finance IPO) में निवेश करने का आज आखिरी तारीख है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी का लक्ष्य 6500 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसका एक लॉट 214 शेयर का है। Bajaj housing finance share price 66-70 रुपये है। केवल 15000 रुपये लगाकर इस आईपीओ में निवेश करके अच्छा खासा मुनाफा कमाया जा सकता है। 

अब तक कितना सब्सक्राइब हो चुका है (ipo subscription status)

बीते दो दिनों में यह आईपीओ 7.5 गुना सब्सक्राइब हो चुका था जो कि आज अंतिम दिन यह आंकड़ा बढ़कर 10.56 गुना हो गया है। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स वर्ग में यह आईपीओ (bajaj ipo) सबसे ज्यादा 23.97 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल इनवेस्टर्स की बात करें तो यह आंकड़ा 5.22 गुना है। जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 10.61x हो चुका है।

Grey market premium का क्या है अनुमान

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ को ग्रे मार्केट (ipo gmp today) से ग्रीन फ्लैग मिल चुका है। इसके शेयरों को इसके इश्यू प्राइस के अपर बैंड से 94 फीसदी अधिक पर खरीदा जा रहा है। लिस्टिंग के दौरान अगर यह शेयर इसी GMP पर लिस्ट होता है तो तय मानिए कि निवेशकों को भारी लाभ मिल सकता है। 11 सितंबर को बोली लगाने की डेडलाइन खत्म होने के बाद 16 सितंबर को इसके शेयर लिस्ट हो सकते हैं।

क्या करती है बजाज हाउसिंग

बजाज हाउसिंग फाइनेंस नॉन डिपॉसिट टेकिंग हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है जो नेशनल हाउसिंग बैंक के साथ 24 सितंबर 2015 से रजिस्टर्ड है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस घर खरीददारी और मरम्मत के लिए आर्थिक पूंजी के तौर पर लोन देता है। कंपनी की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते 2022 से अब तक कंपनी का प्राफिट 709.62 करोड़ से बढ़कर 1731.22 करोड़ हो गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द ही बड़ा धमाका देखने को मिल सकता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल यूनिट जियो प्लेटफॉर्म्स...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵