back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

घर, दुकान या ऑफिस के बदले ले रहे हैं लोन? इन गलतियों से जरूर बचें, नहीं तो उठाना पड़ सकता है नुकसान

कई बार जीवन में ऐसी स्थितियां आती हैं जब हमें बड़ी रकम की जरूरत होती है, जैसे कि व्यवसाय को बढ़ाना, किसी की शादी कराना या मेडिकल इमरजेंसी। ऐसे समय में प्रॉपर्टी के बदले लोन एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कई बार जीवन में ऐसी स्थितियां आती हैं जब हमें बड़ी रकम की जरूरत होती है, जैसे कि व्यवसाय को बढ़ाना, किसी की शादी कराना या मेडिकल इमरजेंसी। ऐसे समय में प्रॉपर्टी के बदले लोन (Loan Against Property) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस तरह के लोन में बैंक आपकी आवासीय या व्यावसायिक संपत्ति को गिरवी रखकर लोन देता है। लेकिन लोन लेने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन-किन गलतियों से बचकर आप अपने लोन अनुभव को बेहतर बना सकते हैं।

ब्याज दरों की तुलना किए बिना लोन लेना

हर बैंक और फाइनेंशियल कंपनी लोन पर अलग-अलग ब्याज दरें ऑफर करती है। इसलिए किसी एक जगह से ही लोन लेने का फैसला न करें। अलग-अलग संस्थानों से दरें जानें और उस लोनदाता को चुनें जो सबसे किफायती हो, ताकि आपकी EMI कम बने।

लोन की अवधि पर ध्यान न देना

ज्यादा समय के लिए लोन लेना आसान लगता है क्योंकि EMI कम हो जाती है, लेकिन ऐसा करने से आपको कुल ब्याज ज्यादा चुकाना पड़ता है। अगर आप जल्दी लोन चुकाने में सक्षम हैं तो कम अवधि वाला लोन चुनें। इससे ब्याज का बोझ कम होगा।

 लोन एग्रीमेंट को बिना पढ़े साइन करना

लोन लेने से पहले उसका एग्रीमेंट ध्यान से पढ़ें। उसमें ब्याज दर, पेनल्टी, पूर्व भुगतान के नियम जैसे कई अहम बिंदु होते हैं। बिना पढ़े साइन करना भविष्य में बड़ी परेशानी बन सकता है। डिस्बर्समेंट में लगने वाले समय की अनदेखी प्रॉपर्टी के बदले लोन में बैंक को आपकी संपत्ति का मूल्यांकन करना होता है, जिससे लोन पास और रिलीज होने में समय लगता है। इसलिए पहले ही बैंक से जान लें कि पैसा मिलने में कितना समय लगेगा, ताकि जरूरत के समय फंड की कमी न हो।

क्रेडिट स्कोर को नजरअंदाज करना

हालांकि यह एक सिक्योर लोन होता है, लेकिन आपका क्रेडिट स्कोर भी मायने रखता है। अच्छा स्कोर हो तो लोन जल्दी पास होता है और बेहतर शर्तों पर भी मिल सकता है। इसलिए लोन से पहले अपने स्कोर को जांचें और सुधार की जरूरत हो तो पहले उसमें काम करें। प्रॉपर्टी के बदले लोन एक फायदेमंद विकल्प हो सकता है, लेकिन इसे समझदारी से लेना जरूरी है। ऊपर बताए गए बिंदुओं पर ध्यान देकर आप न सिर्फ सही फैसले ले पाएंगे, बल्कि भविष्य की परेशानियों से भी बच सकेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

5 लाख इंवेस्ट करे, 15 लाख मिलेगा, जानिए पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बंपर रिटर्न

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक अन्य विकल्प है। हालांकि पोस्ट ऑफिस में लोगों का रुझान इसलिए...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...