back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mukesh Ambani के बेटे अनंत की हो रही शादी, बेहद खास है प्री-वेडिंग कार्ड, पूरी डिटेल्स यहां

Mukesh Ambani Latest News: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर में फिर शहनाई गूंजने वाली है। अंबानी के बेटे अनंत जल्द मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ शादी करने वाले हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर में फिर शहनाई गूंजने वाली है। अंबानी के बेटे अनंत जल्द मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ शादी करने वाले हैं। अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी की तारीख के साथ प्री-वेडिंग फंक्शन के अपडेट सामने आए हैं। वहीं, शादी का प्री-वेडिंग कार्ड भी सामने आया है। यह बेहद खास होने की वजह से वायरल हो रहा है। राधिका और अनंत की सगाई एंटीलिया में हुई थी। इस दौरान गुजराती परंपरा के अनुसार एंटीलिया में गोल धना और चुनरी विधि को न‍िभाया गया था।

नीता-मुकेश का हैंड रिटन नोट

अनंत और राधिकाकी शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से 3 मार्च तक फंक्शन होंगे। अंबानी के होमटाउन जामनगर में प्री-वेडिंग फंक्शन होंगे, क्योंकि यह जगह उनके दिल के बेहद करीब है। बता दें प्री-वेडिंग कार्ड खास है, क्योंकि इसमें आपको पृथ्वी पर रह रहे जीव-जंतु और पेड़-पौधों की प्यारी झलक दिखेगी। प्री-वेडिंग कार्ड का कलर बहुत यूनिक है। कार्ड में और बहुत खास चीज दिखेगी। वो था नीता और मुकेश अंबानी का प्यार, जो उन्होंने हैंड रिटन नोट के जरिए दिखाने की कोशिश की है।

कौन हैं अंबानी परिवार की छोटी बहू?

अंबानी की छोटी बहू सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। राधिका बिजनेसमैन विरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं। राधिका मर्चेंट के पिता एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ हैं। उनकी गिनती भारत की अमीर शख्सियतों में होती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Petrol Gold-Silver Price Today: पेट्रोल-डीजल स्थिर, सोना और चांदी के दाम में उछाल, जानिए आज के ताज़ा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी New Delhi में आज पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर बनी हुई है। पिछले कई दिनों से पेट्रोल...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵