back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब आधार कार्ड रखने की जरूरत नहीं, QR कोड से हो जाएंगे सारे काम  

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने हाल ही में आधार कार्ड का नया ऐप लॉन्च किया है, जो‍ कि अभी टेस्टिंग पीरियड में है। टेस्टिंग सफल होने के बाद आधार कार्ड लेकर चलने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। आधार कार्ड भारत में इस्तेमाल होने वाला सबसे काॅमन पहचान पत्र है। देश की तकरीबन 90 फ़ीसदी से ज्यादा आबादी के पास आधार कार्ड है। इसे स्कूल-कॉलेज में एडमिशन लेने से लेकर सरकारी योजनाओं के लाभ लेने तक में पहचान पत्र के रूप में इस्‍तेमाल किया जाता है। ऐसे में हर व्‍यक्ति अपनी जेब या पर्स में आधार कार्ड जरूर लेकर घूमता है। 

QR कोड से चल जाएगा काम

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने हाल ही में आधार कार्ड का नया ऐप लॉन्च किया है, जो‍ कि अभी टेस्टिंग पीरियड में है। यह टेस्टिंग यदि सफल होती है तो जल्द ही आपको आधार कार्ड की फोटो कॉपी या फिजिकल कार्ड लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मोदी सरकार की इस नई पहल के तहत, अब आधार की पहचान QR कोड और फेस ID के जरिए तुरंत की जा सकेगी। 

भारत सरकार की ओर से नया आधार ऐप लॅान्च कर दिया गया है, जिसके जरिए आप क्यूआर कोड की मदद से ही अपनी पहचान साबित कर पाएंगे। इसके लिए आपको अपने मोबाइल फोन में यह ऐप ओपन करके क्यूआर कोड स्कैन करना होगा और आपकी जानकारी संबंधित विभाग संबंधित काम के लिए शेयर हो जाएगी। इससे आप आधार कार्ड की काॅपी जमा करने के झंझट से बच जाएंगे। यह ऐप पूरी तरह से सुरक्षित है, क्योंकि इसमें आपकी पहचान सिर्फ आपके मोबाइल से ही साझा की जाएगी। इससे आपका व्यक्तिगत डेटा पूरी तरह से आपकी अनुमति पर निर्भर करेगा। 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने दी ये जानकारी 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इस नए ऐप की जानकारी दी है। उन्‍होंने कहा कि अब ना तो आपको अपने साथ आधार रखने की जरूरत होगी और ना ही आधार कार्ड की फोटो कॉपी। इस ऐप के जरिए आधार वेरीफिकेशन बहुत तेज और सुरक्षित हो जाएगा। ऐप में फेस आईडी ऑथेंटिकेशन के विकल्प से आप अपनी पहचान साबित कर पाएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...