नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली और आत्मविश्वास से भरी अदाकारा सुष्मिता सेन आज (19 नवंबर 2024 को) अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 1994 में मिस यूनिवर्स का ऐतिहासिक ताज जीतकर भारतीय सिनेमा में कदम रखने वाली सुष्मिता ने अपनी अनूठी स्टाइल और दमदार अभिनय से लाखों दिलों में जगह बनाई है। आज उनके19 नवंबर को 49वें जन्मदिन पर जानिए हैदराबाद की इस ‘देसी गर्ल’ की कहानी ‘मैं हूं ना’ के ग्लैमर और ‘आंखें’ के थ्रिल से बनी पहचान के बारे में जाने रोचक तथ्य के बारे में।
उनका जन्म 19 नवंबर 1975 को हैदराबाद, आंध्र प्रदेश (जो अब तेलंगाना में है) में एक बंगाली बैद्य परिवार में हुआ था। उनके पिता सुबीर सेन भारतीय वायुसेना में विंग कमांडर और माँ सुभ्रा सेन ज्वेलरी डिज़ाइनर थीं।अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एक्टिंग स्किल्स के लिए पहचानी जाने वाली सुष्मिता सेन की उन टॉप 7 फिल्मों पर एक नज़र जिन्होंने उनके करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
सुष्मिता सेन की 7 सबसे शानदार फ़िल्में
1. बीवी नंबर 1 (1999)रूपाली (ग्लैमरस मॉडल), कॉमेडी-ड्रामा सलमान खान और करिश्मा कपूर के साथ शानदार केमिस्ट्री। ‘चुनरी चुनरी’ गाने की सफलता ने फिल्म को ज़बरदस्त हिट बनाया।
2. हिंदुस्तान की कसम (1999)एक्शन-ड्रामा अजय देवगन और अमिताभ बच्चन के साथ उनका दमदार किरदार और देशभक्ति से भरी कहानी।
3. आँखें (2002)ट्रेनर, थ्रिलरसुष्मिता के करियर की सबसे शानदार थ्रिलर। उन्होंने नेत्रहीन बैंक लुटेरों को ट्रेनिंग देने वाली टीचर का किरदार निभाया, जो यादगार रहा।
4. मैं हूँ ना (2004)चांदनी (टीचर), एक्शन-रोमांस शाहरुख खान के साथ उनकी केमिस्ट्री और साड़ी वाला ग्लैमरस लुक आज भी सराहा जाता है। यह किरदार हर दर्शक के दिल में बस गया।
5. वास्तु शास्त्र (2004)माँ, हॉरर हॉरर शैली में सुष्मिता का अनोखा प्रयोग। अपने परिवार को प्रेतात्मा से बचाने वाली माँ के रूप में उनका इमोशनल परफॉर्मेंस खास था।
6. बेवफ़ा (2005)रोमांटिक ड्रामा अक्षय कुमार, करीना कपूर और अनुपम खेर के साथ इमोशनल ट्रैक। उनके भावुक परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया।
7. मैंने प्यार क्यों किया? (2005)नर्स, रोमांस-कॉमेडी सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ उनकी कॉमिक टाइमिंग और परफॉर्मेंस ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
सुष्मिता का प्रभाव: ग्लैमर से एक्टिंग स्किल्स तक
इन फिल्मों ने साबित किया कि सुष्मिता सेन न केवल पर्दे पर ग्लैमर बिखेरती हैं, बल्कि अपनी एक्टिंग स्किल्स से भी दर्शकों के बीच गहरी छाप छोड़ती हैं। थ्रिलर, कॉमेडी, रोमांस और हॉररहर शैली में उनकी भूमिकाएं दशकों बाद भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं। वर्तमान में, उनकी वेब सीरीज़ ‘आर्या’ ने उन्हें एक बार फिर भारतीय मनोरंजन जगत के शिखर पर स्थापित कर दिया है।




