back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Tomato Prices : टमाटर का बढ़ा भाव, बारिश के कारण 80 रुपए किलो तक पहुंचा, जान लें आगे के आसार

Tomato Price Rise : भारी बारिश के कारण टमाटर उपजाने वाले राज्यों से आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे खुदरा कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। देश भर में भारी बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। वहीं, उनकी जेब पर बोझ बढ़ा दिया है। बारिश के बाद टमाटर के भाव बढ़ने लगे हैं। इकोनॉमिक्स टाइम्स के अनुसार टमाटर की खुदरा कीमतें कुछ दिनों में तेजी से बढ़ी हैं। यह 80 रुपए किलो तक पहुंच गई है। दरअसल, बारिश की वजह से टमाटर की आपूर्ति में रुकावट आ रही। इससे खुदरा बाजारों मेंटमाटर 80 रुपए किलो बिक रहा है। 

सरकारी आंकड़ों में भाव

सरकारी आंकड़ों में टमाटर के भाव ज्यादा नहीं बढ़े हैं। उपभोक्ता मंत्रालय के अनुसार टमाटर की दैनिक औसत खुदरा कीमतें 3 जुलाई को 55 रुपए प्रति किलो थीं। यह एक महीने पहले 35 रुपए किलो थी। बता दें, बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में कई सड़कें टूटी हैं। सड़कों का नेटवर्क खराब होने के कारण कई खुदरा बाजारों तक टमाटर की आपूर्ति रुकी है। उससे भाव चढ़ा रहा है। 

7 जुलाई तक भारी बारिश के आसार

देश में टमाटर का उत्पादन करने वाले प्रमुख राज्यों में एक हिमाचल प्रदेश है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 7 जुलाई तक भारी बारिश के आसार हैं। पर्वतीय राज्य में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन की आशंकाएं भी हैं। उससे सड़क नेटवर्क और यातायात पर असर पड़ेगा। इतना ही नहीं भारी बारिश से टमाटर की फसल को नुकसान हो सकता है। यानी आगामी दिनों में टमाटर के भाव और बढ़ सकते हैं।

पिछले साल इतना चढ़ा था भाव

आम तौर पर हर साल बारिश के सीजन में टमाटर की कीमतों में तेजी आती है। पिछले साल स्थिति कुछ ज्यादा खराब हो गई थी। टमाटर के भाव 350 रुपए किलो तक पहुंचा था। तब सरकार ने सहकारी एजेंसियों की मदद से कई शहरों में रियायती दर पर टमाटर बेचवाया था।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें www.raftaar.in 

Advertisementspot_img

Also Read:

Tomato-Onion Prices: महाराष्ट्र की तेज़ बारिश का असर दिल्ली तक पहुंचा! प्याज और टमाटर के दाम आसमान पर पहुंचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में हो रही तेज़ बारिश ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। खासकर प्याज और टमाटर की...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...