back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gautam Adani: गौतम अडानी पर पैसों की ‘बारिश’, एक दिन में बढ़ी इतनी अरब डॉलर संपत्ति

Stock Update: तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत बाद शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी दिखी।

नई दिल्ली, रफ्तार। तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत बाद शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी दिखी। सोमवार को सेंसेक्स 1384 अंकों के उछाल के साथ 68865 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 419 अंकों के उछाल के साथ 20686 पर बंद हुआ। अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी की दौलत एक दिन में 5.6 अरब डॉलर बढ़ी है।

निवेशकों को 5.83 लाख करोड़ मिले

चुनाव नतीजों से सेंसेक्स और निफ्टी में भी उछाल है। शाम तक निवेशकों की संपत्ति 5.83 लाख करोड़ बढ़कर 343.51 लाख करोड़ हो गई। पिछले सत्र में मार्केट कैप 337.67 लाख करोड़ था।

हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत का भी असर

सुप्रीम कोर्ट से हिंडनबर्ग मामले में राहत मिलने और चुनावी नतीजों ने सबसे अधिक फायदा अडानी को पहुंचाया। इस ग्रुप की सभी 10 कंपनियों के शेयरों में तेजी है। फ्लैगशिप अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 6.78 फीसदी बढ़कर 2523 रुपए पर बंद हुआ। अडानी ग्रीन एनर्जी में 9.40 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज हुई। अडानी एनर्जी, अडानी पोर्ट और अडानी पावर के शेयर भी 5 फीसदी चढ़े हैं।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से अडानी को हुआ था भारी नुकसान

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट 24 जनवरी को जारी होने के बाद अडानी समूह के शेयरों में जोरदार गिरावट आई थी। इस रिपोर्ट की वजह से अडानी ग्रुप के नेटवर्थ लाखों करोड़ रुपए गिरी। अडानी ने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स का तमगा भी गंवाया था। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में गौतम अडानी 65.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 20वें स्थान पर रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 16 मार्च को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स BSE Sensex...
spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...