back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RBI का बड़ा तोहफा! घट सकती है आपकी EMI, होम लोन और ऑटो लोन हो सकते हैं सस्ते, जानिए कितना होगा फायदा

आज सुबह 10 बजे भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक का फैसला सामने आ सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार RBI आम जनता को बड़ा तोहफा दे सकता है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह 10 बजे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक का फैसला सामने आ सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार RBI आम जनता को बड़ा तोहफा दे सकता है। देश की सबसे बड़ी बैंक SBI की रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक RBI इस बार रेपो रेट में 0.50% (50 बेसिस प्वाइंट) तक की कटौती कर सकता है।

क्या होता है रेपो रेट?

रेपो रेट वह दर होती है जिस पर RBI बैंकों को कर्ज देता है। जब RBI रेपो रेट घटाता है, तो बैंकों को सस्ते में पैसा मिलता है और वे लोगों को सस्ते ब्याज पर लोन देते हैं। इसका सीधा असर आपकी होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन की EMI पर पड़ता है। फिलहाल RBI का रेपो रेट 6% है। अगर इसमें 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती होती है, तो यह 5.75% हो जाएगा। 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती के बाद यह घटकर 5.50% पर आ जाएगा।

होम लोन पर कितना फायदा?

अगर आपका बैंक होम लोन पर अभी 9% ब्याज ले रहा है, तो 25 बेसिस प्वाइंट कटौती के बाद यह घटकर 8.75% हो सकता है। वहीं, 50 बेसिस प्वाइंट कटौती के बाद ब्याज 8.50% रह सकता है। यानि आपकी EMI में अच्छी-खासी राहत मिल सकती है। मान लीजिए आपने 50 लाख रुपये का होम लोन 30 साल के लिए लिया है। अभी 9% ब्याज पर आपकी EMI लगभग 40,231 रुपये बनती है। अगर ब्याज दर 8.5% हो जाती है तो EMI घटकर 38,446 रुपये हो जाएगी।

हर महीने 1,785 की बचत!

20 लाख के लोन पर क्या होगा असर? अगर आपने 20 लाख रुपये का लोन 20 साल के लिए 9% पर लिया है EMI अभी 17,995 रुपये है। 50 बेसिस प्वाइंट कटौती के बाद यह EMI घटकर 17,356 हो सकती है। रेपो रेट में कटौती का असर सिर्फ होम लोन ही नहीं, बल्कि ऑटो लोन, पर्सनल लोन, और बिजनेस लोन पर भी पड़ेगा। अगर बैंक ब्याज दरों में कटौती करते हैं तो हर तरह के लोन लेने वालों को राहत मिलेगी। RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा आज सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए यह ऐलान कर सकते हैं। आम लोगों के लिए यह फैसला बड़ी राहत लेकर आ सकता है। अगर आप नया लोन लेने की सोच रहे हैं या पहले से लोन चुका रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। RBI की ओर से कटौती के बाद बैंकों पर भी दबाव रहेगा कि वो ब्याज दरें घटाएं।

Advertisementspot_img

Also Read:

सावधान! ATM से पैसे निकालते समय 10 सेकंड जरूर रुकें वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालना आज के समय में रोजमर्रा की जरूरत बन गया है, लेकिन इसमें छोटी-सी लापरवाही भी भारी नुकसान...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵