back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RBI के पूरे हुए 90 साल, PM मोदी बोले-अंतिम मुहाने पर खड़े लोगों तक पहुंचाया फाइनेंशियल इंक्लूजन

RBI 90 Years Completed : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपने 90 वर्षों के सफर में अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक वित्तीय व्यवस्थाएं पहुंचाया है। विपरीत परिस्थितियों में भी इस बैंक ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली, रफ्तार। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) 90 वर्ष हो गए। इस उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने RBI के 90 वर्षों के कामकाज की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश के बैंकिंग सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए RBI की भूमिका बेहद अहम और बड़ी रही है। RBI जो भी काम करता है, उससे सीधे तौर पर देश के सामान्य जनमानस का वित्त प्रभावित होता है। RBI ने अंतिम मुहाने पर खड़े जन-जन तक फाइनेंशियल इंक्लूजन का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

2014 से पहले सार्वजनिक बैंकों की स्थिति खराब दी थी

पीएम के मुताबिक 2014 से पहले स्थिति इतनी खराब थी कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक देश की आर्थिक प्रगति को पर्याप्त बढ़ावा देने में सक्षम नहीं थे। आज देश की बैंकिंग प्रणाली को दुनिया में मजबूत और टिकाऊ बैंकिंग प्रणाली के रूप में देखा जा रहा है। पीएम ने कहा कि सरकार ने मान्यता, संकल्प और पुनर्पूंजीकरण की रणनीति पर काम किया। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की स्थिति में सुधार को 3.5 लाख करोड़ रुपए निवेश किए। साथ ही शासन से संबंधित सुधार किए गए। इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड की नई व्यवस्था से 3.25 लाख करोड़ रुपए के लोन का समाधान किया गया।

सिक्का लॉन्च किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलक्ष्य में सिक्का लॉन्च किया। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि RBI ने अपनी सभी वित्तीय दायित्वों का पालन किया है। कई ग्लोबल चुनौतियों का सामना किया है। कोविड काल से लेकर देश में होने वाली अन्य आर्थिक चुनौतियों के साथ वैश्विक संकटों का भी बखूबी सामना किया और वित्तीय रेगुलेटर के फर्ज को बखूबी निभाया।

कार्यक्रम में मौजूद रहे गणमान्य अतिथि

RBI के आधिकारिक यूट्यूब हैंडल से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया है। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के गवर्नर, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और भगवत कराड आदि मौजूद रहे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सपा ने नोएडा को लूट का ATM बनाया: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर PM मोदी का बड़ा हमला, बोले- मुझे भी डराने की कोशिश की...

ई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵