back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RBI Decision: डिजिटल ट्रांजेक्शन में होगा बड़ा बदलाव, आरबीआई ने इंटरऑपरेबल पेमेंट सिस्टम को दी मंजूरी

Digital Transactions: इंटरनेट बैंकिंग में बड़ा बदलाव होगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इंटरनेट बैंकिंग में इंटरऑपरेबल पेमेंट सिस्टम लाने के प्रस्ताव को मंजूर कर दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। इंटरनेट बैंकिंग में बड़ा बदलाव होगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इंटरनेट बैंकिंग में इंटरऑपरेबल पेमेंट सिस्टम (Interoperable Payment System) लाने के प्रस्ताव को मंजूर कर दिया है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने कहा कि इंटरनेट बैंकिंग के लिए आईपीएस (IPS) को इसी साल लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने एनपीसीआई भारत बिल पे लिमिटेड (NBBL) को इंटरऑपरेबल सिस्टम को लागू करने की स्वीकृति दे दी है।

मर्चेंट्स के फंड सेटलमेंट तेजी से होंगे

गवर्नर ने बताया कि इससे मर्चेंट्स को बहुत आसानी होगी। इस सिस्टम के आने से मर्चेंट्स के फंड सेटलमेंट तेजी से होंगे। अभी इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) ट्रांजेक्शन की प्रोसेसिंग पेमेंट एग्रीगेटर्स (PA) के माध्यम से की जाती है। इसमें इंटरऑपरेबिलिटी की सुविधा नहीं है, जिससे बैंक को अलग-अलग ऑनलाइन मर्चेंट्स के पेमेंट एग्रीगेटर के साथ अलग-अलग इंटीग्रेट करना होता है।

पेमेंट एग्रीगेटर के साथ इंटीग्रेट करने में दिक्कत

RBI गवर्नर ने कहा कि अभी पेमेंट एग्रीगेटर्स के माध्यम से होने वाले बैंकिंग ट्रांजेक्शन इंटरऑपरेबल नहीं होते हैं। देश में कई पेमेंट एग्रीगेटर हैं, जिस वजह से हर बैंक को हर पेमेंट एग्रीगेटर के साथ इंटीग्रेट करने में दिक्कत आती है। कॉमन पेमेंट सिस्टम न होने से और ऐसे ट्रांजेक्शन के नियमों की कमी की वजह से मर्चेंट्स को पेमेंट रिसीप्ट में देरी होती है। कहा, इंटरऑपरेबल पेमेंट सिस्टम के कारण सेटलमेंट की रिस्क भी कम की जा सकेगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी में काम करने का हर किसी का सपना होता है। वहां मिल रही सुविधाएं इस...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵