back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RBI गवर्नर का बड़ा ऐलान! तीन बार कटौती के बाद अब लगा ब्रेक, ब्याज दरों में नहीं हुआ बदलाव, रेपो रेट 5.50% पर

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक के बाद बड़ा फैसला लिया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज घोषणा की कि इस बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक के बाद बड़ा फैसला लिया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज घोषणा की कि इस बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसे 5.50% पर स्थिर रखा गया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब लगातार तीन बार ब्याज दरों में कटौती की गई थी, जिससे लोगों को होम लोन, कार लोन आदि में राहत मिली थी। हालांकि, इस बार आम जनता की उम्मीदों को विराम मिला है।

इस साल की कटौतियों की पूरी लिस्ट

फरवरी 2025, 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती (रेपो रेट 6.25%) अप्रैल 2025 फिर से 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती जून 2025 अप्रत्याशित रूप से 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती (रेपो रेट घटकर 5.50%) गवर्नर संजय मल्होत्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “महंगाई में फिर से तेजी आने के संकेत हैं। ऐसे में हमें सतर्क रहना होगा। साथ ही अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक चर्चाएं भी जारी हैं, जिनका असर घरेलू बाजार पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि जब तक अंतरराष्ट्रीय तस्वीर साफ नहीं होती, आरबीआई जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करेगा।

क्या है रेपो रेट और इसका असर?

रेपो रेट वह दर होती है जिस पर आरबीआई बैंकों को कर्ज देता है। अगर रेपो रेट कम होता है, तो बैंक सस्ते ब्याज पर लोगों को लोन दे सकते हैं। इससे EMI में राहत मिलती है, और बाजार में पैसे की गति तेज होती है। वहीं, रेपो रेट में बढ़ोतरी या स्थिरता से लोन महंगे या उसी स्तर पर बने रहते हैं। इस बार की एमपीसी बैठक में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से रेपो रेट को यथावत रखने का निर्णय लिया। यह दिखाता है कि फिलहाल आरबीआई की प्राथमिकता मुद्रास्फीति को नियंत्रण में रखना है, न कि लोन सस्ता करना। RBI के अनुसार अगर महंगाई काबू में रहती है और वैश्विक व्यापार स्थितियां स्थिर होती हैं, तो आगामी बैठकों में फिर से कटौती हो सकती है। फिलहाल, बैंक से लोन लेने वालों और घर खरीदने वालों को थोड़ी और प्रतीक्षा करनी होगी। रेपो रेट में बदलाव की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को इस बार निराशा हाथ लगी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बैंक लॉकर सुरक्षित है या नहीं, चोरी होने पर जानें अपने अधिकार और कदम!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक लॉकर का इस्तेमाल ग्राहक अपने कीमती दस्तावेज, ज्वेलरी और अन्य मूल्यवान सामान को सुरक्षित रखने के लिए करते हैं। लॉकर...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵