back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Holiday :शेयर मार्केट, बैंक समेत ये दफ्तर आज बंद, MCX पर शाम में होगी ट्रेडिंग

Bakrid holiday: शेयर बाजार में लगातार आज तीसरे दिन कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा देशभर के बैंक और सरकारी कार्यालयों में भी छुट्टी है।

नई दिल्ली, रफ्तार। बकरीद पर्व पर आज शेयर मार्केट, बैंक और सरकारी ऑफिस बंद हैं। बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE)और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में छुट्टी है। आज इक्विटी, डेरिवेटिव, एसएलबी समेत सभी सेक्शन बंद रहेंगे। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (MCX) पर कमोडिटी ट्रेडिंग सुबह के सेशन में बंद रहेगी। शाम के सेशन के लिए शाम 5 बजे से रात 11:55 बजे तक खुलनी है। शेयर बाजार में मंगलवार (18 जून) को कारोबार शुरू होगा।

सेंसेक्स छू सकता है 82000 का लेवल 

बता दें, लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से शेयर बाजारों में तेजी दिख रही है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी कुछ महीनों तक बाजार में तेजी बरकरार रह सकती है। सेंसेक्स 82000 के लेवल को छू सकता है। निफ्टी भी अगले 12 महीनों में 23465 के मौजूदा लेवल से बढ़कर 25816 लेवल तक पहुंच सकता है। यह आकलन अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज और घरेलू ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने किया है।

12-15 प्रतिशत की दर से बढ़ सकता है बाजार

मूडीज के मुताबिक आने वाले समय में भारतीय शेयर बाजार में सबसे लंबी और सबसे मजबूत तेजी दिखाई देगी। अगले पांच वर्षों में 12-15 प्रतिशत की दर से बाजार में वृद्धि दिख सकती है। मूडीज ने अनुमान लगाया है कि अगले 12 महीनों में बीएसई सेंसेक्स 82 हजार के लक्ष्य को हासिल कर लेगा। मतलब 14 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। रिपोर्ट में बताया है कि 2025-26 तक आय बढ़ने के पूर्वानुमान के साथ कंपनियां बेहतर प्रदर्शन करेंगी। उसका सीधा असर बाजार पर दिखेगा।

25816 के लेवल पर पहुंच सकता है Nifty 

ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने बताया कि देश की तेज आर्थिक रफ्तार एवं छोटे निवेशकों के दम पर निफ्टी अगले 12 महीनों में 25816 के लेवल तक पहुंच सकता है। एनएसई बेंचमार्क ने दो महीनों में 4.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी से बेहतर प्रदर्शन किया है। जबकि, लोकसभा चुनाव के दौरान काफी उतार-चढ़ाव दिखा था। बीते 12 महीनों में बीएसई स्मॉल कैप और मिड-कैप सूचकांकों में 57.61 प्रतिशत की बढ़त हुई है। यह सेंसेक्स और निफ्टी की तुलना में दोगुना है। बीते दो महीनों में बड़े सूचकांकों में बढ़त अर्थव्यवस्था में निवेशकों के विश्वास एवं बाजार की मजबूती को दिखाता हैखबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Stock Market Today: शेयर बाजार की लाल निशान से हुई शुरुआत, Sensex 425 अंक टूटा; Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार 12 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों ही लाल निशान...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵