back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market: चुनावों में भाजपा की जीत से शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स और निफ्टी ऊंचे स्तर पर खुले

Share Market Update: तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनने का सीधा असर शेयर बाजार पर दिख रहा है। सोमवार को बाजार जबरदस्त बढ़त के साथ खुला।

नई दिल्ली, रफ्तार। तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनने का सीधा असर शेयर बाजार पर दिख रहा है। सोमवार को बाजार जबरदस्त बढ़त के साथ खुला। ओपनिंग में सेंसेक्स 950 अंकों से ज्यादा, निफ्टी 330 अंकों से अधिक उछाल पर खुला। ओपनिंग में 1600 शेयर तेजी के साथ खुले हैं। बीएसई का सेंसेक्स 954.16 अंकों की उंचाई के साथ 68435 पर खुला है। एनएसई का निफ्टी 334.05 अंकों की शानदार बढ़त के साथ 20601 पर खुला है। निफ्टी के सभी 50 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे। बीएसई के सभी 30 शेयर भी बंपर ओपनिंग किए हैं।

अडानी स्टॉक्स की जोरदार बढ़त से सपोर्ट

अडानी एंटरप्राइजेज 7.50 फीसदी की दमदार ओपनिंग के साथ खुला है। अडानी विल्मर 4 फीसदी की ओपनिंग के साथ कारोबार कर रहा। अडानी पोर्ट्स पांच फीसदी से ज्यादा ओपनिंग में उछल चुका है। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयर बढ़त के हरे निशान में कारोबार कर रहे। बैंक निफ्टी 45821 पर पहुंचा था। सुबह 11 बजे बैंक निफ्टी 954.65 प्वाइंट चढ़ाई के साथ 45768 पर था। शुरुआती कारोबार में बैंक निफ्टी 1000 अंकों से ज्यादा उछल गया था। आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई में दो से ढाई फीसदी की तेजी रही।

निफ्टी मिडकैप स्टॉक्स 9873 पर

निफ्टी मिडकैप स्टॉक्स 105.95 अंकों की उछाल के साथ 9873 पर है। निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा पीएसयू बैंक 2.93 फीसदी की उछाल है। ऑयल एंड गैस सेक्टर 2.20 फीसदी चढ़ा है। निफ्टी बैंक 2.07 फीसदी ऊपर है। मीडिया सेक्टर को छोड़कर सभी में हरा निशान है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 16 मार्च को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स BSE Sensex...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...