back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP GIS 2023: मुकेश अंबानी के बाद आदित्य बिरला समूह करेगा 25,000 करोड़ का निवेश

आदित्य बिरला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला ने कहा कि राज्य में 25 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा। यह निवेश सीमेंट, धातु, रसायन, वित्तीय सेवाओं और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में किया जाएगा।

लखनऊ, एजेंसी। आदित्य बिरला समूह ने उत्तर प्रदेश में 25 हजार करोड़ रुपये के निवेश करने का ऐलान किया। शुक्रवार को समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला ने ‘उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन’ में इसकी घोषणा की।

आदित्य बिरला समूह राज्य में 25 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा

चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आदित्य बिरला समूह राज्य में 25 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा। उन्होंने बताया कि यह निवेश सीमेंट, धातु, रसायन, वित्तीय सेवाओं और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में किया जाएगा। इनमें समूह का कुल 40 हजार करोड़ रुपये का निवेश है, जिसमें 30 हजार से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं।

भारत के आर्थिक विकास को 5000 अरब डॉलर के बाजार की ओर ले जा रहा है

बिरला ने कहा कि हम राज्य के त्वरित विकास से प्रोत्साहित हैं। अपने संबोधन में आगे उन्होंने कहा कि हम इसके औद्योगिक विकास में शुरुआती निवेशक रहे। उत्तर प्रदेश उन महत्वपूर्ण राज्यों में से एक है जो भारत के आर्थिक विकास को पांच हजार अरब डॉलर के बाजार की ओर ले जा रहा है। इसलिए हम सीमेंट, धातु, रसायन, वित्तीय सेवाओं और नवीकरणीय ऊर्जा कारोबार में 25 हजार करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश के लिए प्रतिबद्ध हैं।

देश और दुनिया के कई दिग्गज उद्योगपति शामिल हुए

उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 10 से 12 फरवरी, 2023 तक चलेगा, जो उप्र सरकार का प्रमुख निवेश शिखर सम्मेलन है। राजधानी लखनऊ में आयोजित इस सम्मेलन का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्घाटन किया। इस सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश और दुनिया के कई दिग्गज उद्योगपति भी शामिल हुए।

और भी पढ़े….

UP GIS 2023: 30 लाख करोड़ रुपये का निवेश, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे इसका शुभारंभ

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...