back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Holi 2024: रंग लगे नोट चलेंगे या नहीं, जानें RBI के नियम, कहां आसानी से हो जाएगा चेंज

Colored Notes: होली पर रंगों की मस्ती शुरू हो गई है। रंग-बिरंगी चीजों से बाजार सज गए हैं। कई बार रंग खरीदते या होली खेलते समय पॉकेट में रखे नोट में कलर लग जाता है।

नई दिल्ली, रफ्तार। होली पर रंगों की मस्ती शुरू हो गई है। रंग-बिरंगी चीजों से बाजार सज गए हैं। कई बार रंग खरीदते या होली खेलते समय पॉकेट में रखे नोट में कलर लग जाता है। यानी वे रंगीन हो जाते हैं, जिसे लेने से दुकानदार मना भी कर देते हैं।

क्या है नियम?

होली के दौरान कोई आप पर रंग डाल देता है और कपड़ों के साथ पैसों में भी रंग लग जाते हैं। ऐसे में कई बार दुकानदार उस नोट को लेने से इनकार करते हैं। ऐसे में रिजर्व बैंक का नियम उन्हें बताकर नोट चलवा सकते हैं। कलर लगे नोट को लेकर RBI का नियम के अनुसार इसे लेने से कोई मना नहीं कर सकता। ये नोट आसानी से चलता है।

नोट फट जाए तो क्या करें?

होली खेलते समय पानी या रंग गिरने से नोट फट भी जाते हैं। रिजर्व बैंक के नियम के मुताबिक सभी बैंकों में पुराने फटे, मुड़े नोट बदल सकते हैं। बैंक शुल्क नहीं लेता है। नोट बदलने के लिए बैंक का कस्टमर होना जरूरी नहीं है।

क्या बैंक में फटे नोट बदलने का चार्ज लगता है?

फटे नोट को बैंक में बदलने पर बैंक उस नोट के हिसाब से पैसे देता है। अगर, आपका 200 रुपए का नोट फटा है और फटे नोट के बाद 78 वर्ग सेंटीमीटर बचा है तो बैंक इसका पूरा पैसा देगा। अगर सिर्फ 39 वर्ग सेंटीमीटर नोट का हिस्सा बचा है तो आधे पैसे मिलते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े काम करने वालों के लिए जरूरी खबर है। इस महीने कई ऐसे दिन हैं जब...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵