back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Last day of Rs.2000 Note: आज है आपके पास आखिरी मौका ! 2 हजार के नोट हैं, तो बदल लीजिए, RBI की शर्त भी जान लें

2000 Rupee: आरबीआई के निर्देशों के मुताबिक 2 हजार रुपए के नोट बदलने का आज आखिरी मौका है। अगर, आपके पास 2000 रुपए के नोट हैं तो इनको वापस कर दें।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आरबीआई के निर्देशों के मुताबिक 2 हजार रुपए के नोट बदलने का आज आखिरी मौका है। अगर, आपके पास 2000 रुपए के नोट हैं तो इनको वापस कर दें। आरबीआई ने 2000 रुपए के नोटों को बैंक में वापस करने की डेडलाइन 7 अक्टूबर तय की है।

20 हजार रुपए तक के नोट बदल सकेंगे

आपके पास सिर्फ आज का मौका है इन 2000 रुपए के नोट वापस का। पहले 30 सितंबर ही आखिरी तिथि थी। फिर आरबीआई ने इसकी समय सीमा को 7 अक्टूबर तक बढ़ाई थी। आप बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर नोट बदल सकते हैं। आरबीआई ने एक बार में 20 हजार रुपए तक की वैल्यू के नोटों को बदलने की मंजूरी दी है।

फॉर्म भरकर जमा करा सकते हैं नोट

आप पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाकर फॉर्म भरें। फॉर्म भरने के बाद आप अपने पास पड़े 2000 रुपए के नोटों की वैल्यू के बराबर राशि अपने खाते में जमा करा सकते हैं। आप उतनी ही राशि के दूसरे नोट भी ले सकते हैं। अगर, आप आज तक 2000 रुपए के नोट को वापस नहीं करते हैं तो आपको इन्हें आरबीआई के ऑफिस में जमा करना पड़ेगा। आरबीआई के डेटा के मुताबिक अब भी 12 हजार करोड़ रुपए की वैल्यू के 2000 के नोट बैंकिंग सिस्टम में आने से बचे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

RBI Repo Rate: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, 5.25% पर बरकरार; EMI फिलहाल जितनी थी उतनी ही रहेगी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फरवरी 2026 की मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद बड़ा फैसला लेते हुए रेपो रेट में कोई...
spot_img

Latest Stories