back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

म्यूचुअल फंड की इस स्कीम में मिलेगा चौंकाने वाला रिटर्न, 10,000 की SIP से बनाएं 1.9 करोड़ रुपये का फंड

यदि आप म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं, तो केनरा रोबेको लार्ज एंड मिड कैप फंड एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इसमें 10,000 की SIP से 1.9 करोड़ रुपये का फंड बना सकते हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारतीय शेयर बाजार में हाल के दिनों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर टैरिफ की घोषणा ने बाजार को झटका दिया, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी सुधार की घोषणा के बाद बाजार में उल्लेखनीय रिकवरी भी दर्ज की गई। इस अस्थिरता के बीच, म्यूचुअल फंड निवेशक भी अपने पोर्टफोलियो को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं। हालांकि, ऐसे माहौल में भी एक म्यूचुअल फंड स्कीम ने निवेशकों को चौंका देने वाला रिटर्न दिया है। इस स्कीम में यदि किसी निवेशक ने करीब 20 साल पहले 10,000 रुपये की मासिक SIP शुरू की होती, तो आज उनका निवेश 1.9 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका होता। 

10,000 की SIP से बनाया 1.89 करोड़ का फंड

लंबी अवधि तक अनुशासित निवेश करने वाले म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर है। केनरा रोबेको लार्ज एंड मिड कैप फंड ने बीते दो दशकों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10,000 रुपये की मासिक SIP को करीब 1.89 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया है। यह फंड पहले केनरा रोबेको इमर्जिंग इक्विटीज फंड के नाम से जाना जाता था। बीते 20 वर्षों में इस फंड ने औसतन 17.92% XIRR की दर से रिटर्न दिया है। यदि किसी निवेशक ने 20 साल तक हर महीने 10,000 रुपये का नियमित निवेश किया होता, तो उसकी कुल वैल्यू 1,89,52,841 रुपये हो जाती, जबकि कुल निवेश मात्र 24 लाख रुपये रहा होता। इस फंड का यह प्रदर्शन इस बात का उदाहरण है कि धैर्य और दीर्घकालिक सोच के साथ किया गया SIP निवेश, समय के साथ कैसे एक बड़ी पूंजी में तब्दील हो सकता है। 

1,000 से शुरू करें SIP

अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश की शुरुआत कम राशि से करना चाहते हैं, तो केनरा रोबेको लार्ज एंड मिड कैप फंड एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस स्कीम में केवल 1,000 रुपये प्रति माह से SIP शुरू की जा सकती है। इस फंड ने बीते समय में शानदार रिटर्न दिए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, फंड ने पिछले 1 महीने में -0.18%, 6 महीनों में 15.54%, 1 साल में 3.99%, 3 साल में 17.39%, 5 साल में 22.66% और लॉन्च से अब तक 20.56% का औसत वार्षिक रिटर्न दिया है। फिलहाल इस फंड का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) करीब 25,550 करोड़ रुपये है और इसका नेट एसेट वैल्यू (NAV) 295.62 रुपये प्रति यूनिट है। फंड की टॉप होल्डिंग्स की बात करें तो इसमें ICICI Bank, Indian Hotels Company Limited, और UNO Minda जैसी कंपनियां शामिल हैं। 

डिस्क्लेमर : यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। निवेश से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह अवश्य लें।

Advertisementspot_img

Also Read:

5 लाख इंवेस्ट करे, 15 लाख मिलेगा, जानिए पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बंपर रिटर्न

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक अन्य विकल्प है। हालांकि पोस्ट ऑफिस में लोगों का रुझान इसलिए...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...