back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

काबुल में पाकिस्तान की कथित एयरस्ट्राइक से भारी तबाही, 400 लोगों की मौत और 250 घायल। मंजूर पश्तीन ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा- ‘शर्म करनी चाहिए’, पाकिस्तान ने आरोपों से किया इनकार।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर के कई हिस्सों पर एयरस्ट्राइक की, जिससे भारी तबाही हुई। अफगान अधिकारियों के मुताबिक, इन हमलों में करीब 400 लोगों की मौत हो गई, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव दल लगातार मलबे से लोगों को निकालने में जुटे हैं।

अस्पताल पर बमबारी का आरोप

तालिबान प्रशासन का आरोप है कि हमले में एक बड़े सरकारी अस्पताल को भी निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि यह अस्पताल हजारों मरीजों की क्षमता वाला था और बमबारी के बाद पूरी तरह जल उठा।

कई इलाकों को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, हमले में रक्षा मंत्रालय के पास के रिहायशी इलाके, खुफिया एजेंसी के आसपास का क्षेत्र, राष्ट्रपति भवन के पास की बस्तियां और एयरपोर्ट के पास पुराना बेस शामिल था। पूरे शहर में आग और धुएं का गुबार देखा गया। वहीं, पाकिस्तान ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि उनकी ओर से ऐसा कोई हमला नहीं किया गया।

मंजूर पश्तीन का तीखा बयान

मंजूर पश्तीन ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह निर्दोष लोगों पर हमला है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को शर्म करनी चाहिए। पश्तीन ने यह भी कहा कि सीमा के दोनों ओर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और आम लोग इसकी कीमत चुका रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मुद्दे पर ध्यान देने की अपील की। फिलहाल काबुल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अस्पताल और रिहायशी इलाकों से लगातार शव और घायलों को निकाला जा रहा है। स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

Advertisementspot_img

Also Read:

न्यूजीलैंड की हार से मचा भूचाल! पाकिस्तान के लिए खुला सेमीफाइनल का दरवाज़ा, अब बस इतनी बड़ी जीत जरूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंग्लैंड की रोमांचक जीत ने ग्रुप-2 का पूरा गणित बदल दिया है और अब सेमीफाइनल की आखिरी सीट के लिए पाकिस्तान...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵