नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस समय इच्छा मृत्यु की एक खबर काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। साल 2013 में हरीश नाम का एक व्यक्ति एक हादसे का शिकार हो गया था और कोमा में चला गया। जिसके बाद सालों तक उस व्यक्ति का इलाज चलता ही रहा, लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ा. जिसके बाद माता- पिता ने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की गुहार लगाई और बुधवार यानी 11 मार्च 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने इसे ना केवल सुना बल्कि इसकी इजाजत भी दे दी। आपको बता दें कि इस विषय पर बॉलीवुड और हॉलीवुड में भी फिल्में बनाई गई है तो चलिए उनके बारे में जानते हैं।
द सी इनसाइड
द सी इनसाइड एक हॉलीवुड फिल्म है। ये फिल्म एक सत्य घटना पर आधारित है. ये कहानी है रेमन सैम्पेडरो की, जो लकवाग्रस्त थे। रेमन ने करीब 28 सालों तक इच्छामृत्यु के अपने अधिकार के लिए लड़ाई की ये फिल्म ‘द सी इनसाइड’ उन्हीं की कहानी है जिसे पर्दे पर दिखाया गया है।
गुजारिश
ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की फिल्म गुजारिश भी इसी मुद्दे को उजागर करती है।फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई हो, लेकिन इस फिल्म ने इच्छामृत्यु जैसे सब्जेक्ट पर बात की थी।इस फिल्म में ऋतिक एक जादूगर के किरदार में नजर आए थे, जो एक हादसे के बाद पैरालाइज्ड हो जाते हैं। जिसके बाद वो खुद की इच्छामृत्यु की पिटीशन दायर करते हैं।
शायद
1979 में आई फिल्म शायद भी इच्छा मृत्यु पर ही निर्धारित है।फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और सिमी गरेवाल अहम भूमिका में नजर आए थे. फिल्म के जरिए सवाल उठाया गया है कि एक ऐसा मरीज जो ऐसी बीमारी से पीड़ित होता है जिसका कोई इलाज नहीं होता। उसे जीने के लिए मजबूर किया जाना चाहिए या नहीं।
पुपा
इंद्रशीष आचार्य द्वारा निर्देशित साल 2018 में आई बंगाली ड्रामा फिल्म ‘पुपा’ (Pupa)भी इच्छामृत्यु विषय पर आधारित है। इस फिल्म में पारिवारिक रिश्तों की जटिलताओं को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी एक एनआरआई के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कोमा में गए अपने पिता की देखभाल के लिए भारत लौटता है।




