back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Indian Railways: अब टिकट कैंसिल होने पर 1 घंटे में ही पैसे होंगे वापस, रिफंड सर्विस को तेज़ बनाएगी IRCTC

IRCTC Refund Rule : रेल यात्रियों के लिए बेहद अच्छी खबर है। अब टिकट कैंसिल करने पर पैसे एक घंटे के अंदर अकाउंट में आ जाएंगे। लोगों को 24 से 48 घंटे इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

नई दिल्ली, रफ्तार। रेल यात्रियों के लिए बेहद अच्छी खबर है। अब टिकट कैंसिल करने पर पैसे एक घंटे के अंदर अकाउंट में आ जाएंगे। लोगों को 24 से 48 घंटे इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आईआरसीटीसी द्वारा बहुत जल्द इसे लागू किया जाना है। दरअसल, आईआरसीटीसी रिफंड सर्विस को फास्ट बनाने के लिए सेंट्रल फॉर रेलवे इनफॉरमेशन सिस्टम के साथ मिलकर काम कर रही है। माना जा रहा है कि जल्द ये सर्विस लांच कर दी जाएगी।

रिफंड का पैसा आने में लगता है 2-3 दिनों का समय

फिलहाल रिफंड का प्रोसेस स्लो है। इस कारण आपके रिफंड का पैसा आने में 2-3 दिनों का समय लगता है। पहले आईआरसीटीसी रिफंड का पैसा बैंक में भेजता है। फिर बैंक इसे आपके खाते में ट्रांसफर कर देता है। इस पूरी प्रक्रिया में समय लगता है। अब यह प्रक्रिया खत्म होने वाली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस सर्विस रेलवे अथॉरिटी इस सिस्टम को बदलने पर काम कर रही है। आईआरसीटीसी और सेंट्रल फॉर रेलवे इनफॉरमेशन सिस्टम की टीम इस सर्विस को बेहतर बना रही है।

क्या हैं नियम?

रेलवे के नियमों के मुताबिक इस समय टिकट वेटिंग में है और वह कंफर्म नहीं होता तो आपके पास रिफंड का पैसा अपने आप आ जाएगा। वहीं, कंफर्म टिकट को कैसिंल कराने पर रेलवे कैसिंलेशन चार्ज वसूलता है। यह आपके टिकट की क्लास पर निर्भर करता है। अगर, आपकी ट्रेन चली गई है और आपने यात्रा नहीं की है। ऐसी स्थिति में रिफंड के लिए टीडीआर फाइल करना होगा। एक बार टीडीआर फाइल होने के बाद रेल विभाग इसे वेरिफाई करने के बाद रिफंड जारी करता है। ट्रेन खुलने के चार घंटे पहले तक आपने टिकट कैंसिल नहीं कराया न टीडीआर फाइल किया तो आपको रिफंड नहीं मिलेगा।

30 मिनटों का नियम

आईआरसीटीसी से रिफंड चाहिए तो आपको ट्रेन डिपार्चर से 30 मिनट पहले तक टिकट कैंसिल कर टीडीआर फाइल करना होगा। आप ऐसा नहीं करते तो रिफंड के हकदार नहीं होंगे। अगर, यह नई सर्विस प्रभाव में आती है तो लाखों लोगों को उनका पैसा जल्द खाते में मिल सकेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

1 मार्च से बदल जाएगा रेलवे टिकट बुकिंग का अंदाज: UTS ऐप होगा रिटायर, RailOne से होगी बुकिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप रोजाना लोकल ट्रेन या अनरिजर्व्ड टिकट के लिए UTS on Mobile ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर...
spot_img

Latest Stories

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵