back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Indian Railways: खुशखबरी! PM मोदी 12 मार्च को ‘रांची टू बनारस वंदेभारत ट्रेन’ को दिखाएंगे हरी झंडी

Jharkhand News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 मार्च को रांची-बनारस वंदेभारत एक्सप्रेस काऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। रांची स्टेशन से खुलने वाली वंदेभारत की संख्या तीन हो जाएगी।

रांची, हि.स.। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड को एक और वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देने जा रहे हैं। यह बनारस तक चलेगी। प्रधानमंत्री 12 मार्च को इसका ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी रांची रेल मंडल के डीआरएम जसमित सिंह बिंद्रा ने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ को दी। प्रधानमंत्री मोदी 10 दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

वंदेभारत एक्सप्रेस की देंगे सौगात

डीआरएम जसमित सिंह बिंद्रा ने बताया कि रांची-बनारस वंदेभारत एक्सप्रेस 8 चेयरकार कोच होंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा झारखंड, बिहार और ओडिशा के रेलयात्रियों को मिलेगा। यह ट्रेन रांची-लोहरदगा-टोरी, डालटनगंज, गढ़वा रोड, गया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन होते वाराणसी पहुंचेगी। यह बोकारो स्टील सिटी, हजारीबाग, कोडरमा और गया जंक्शन से गुजरेगी।

इस रुट पर चलेगी ट्रेन

उन्होंने बताया कि यह ट्रेन रांची से सुबह 5:50 बजे खुलेगी और दोपहर 12:10 बजे बनारस पहुंचेगी। बनारस से दोपहर 1:30 बजे खुलेगी और रात 7:50 बजे रांची पहुंचेगी। रांची से बनारस का सफर साढ़े छह घंटे में तय होगा। रांची-वाराणसी तक का किराया 1390 से 2600 रुपये के बीच होगा। पहले इसे मुरी-बोकारो के रास्ते चलाने की योजना थी। रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सुझाव पर इसे लोहरदगा-टोरी के रास्ते चलाने का फैसला लिया गया है।

यात्रियों को मिलेगा लाभ

इस ट्रेन के चलने से रांची स्टेशन से खुलने वाली वंदे भारत की संख्या तीन हो जाएगी। फिलहाल एक ट्रेन रांची से पटना और दूसरी रांची से हावड़ा के बीच चल रही है। रांची-बनारस वंदेभारत से खासकर उन यात्रियों को लाभ होगा, जो काशी जाकर भगवान शिव के दर्शन करना चाहते हैं। इसके अलावा अयोध्या जानेवाले भी काशी से अयोध्या आसानी से जा सकेंगे।

वंदे भारत एक्सप्रेस 

वंदे भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे द्वारा संचालित एक मध्यम दूरी की सुपरफास्ट एक्सप्रेस सेवा है । यह एक आरक्षित, वातानुकूलित चेयर कार सेवा है जो 800 किमी (500 मील) से कम दूरी वाले शहरों को जोड़ती है या मौजूदा सेवाओं के साथ यात्रा करने में 10 घंटे से कम समय लेती है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ने 15 फरवरी 2019 को वाणिज्यिक सेवा में प्रवेश किया।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित महिला सम्मेलन में अपने जीवन के पिछले कुछ वर्षों के मुश्किल दौर के बारे में...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...