back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

J&K News: आज रहेंगे श्रीनगर दौरे पर PM Modi, कृषि पर्यटन से जुड़ी परियोजनाओं की राष्ट्र को देंगे सौगात

Srinagar News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज श्रीनगर में ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

नई दिल्ली, हि.स.। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज श्रीनगर जाएंगे और ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह जम्मू-कश्मीर में कृषि-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए लगभग 5 हजार करोड़ रुपये का कार्यक्रम राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ‘समग्र कृषि विकास कार्यक्रम’ जम्मू-कश्मीर में लगभग 2.5 लाख किसानों को दक्ष किसान पोर्टल के माध्यम से कौशल विकास से लैस करेगा। कार्यक्रम के तहत लगभग 2 हजार किसान खिदमत घर भी स्थापित किये जायेंगे।

इन परियोजनाओं की देंगे सौगात

पर्यटन क्षेत्र को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री स्वदेश दर्शन और प्रसाद योजना के तहत 1400 करोड़ रुपये से अधिक की 52 पर्यटन क्षेत्र परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित और लॉन्च करेंगे। प्रधानमंत्री ‘हज़रतबल तीर्थस्थल के एकीकृत विकास’ श्रीनगर की परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

इन योजनाओं को करेंगे लांच

प्रधानमंत्री चुनौती आधारित गंतव्य विकास योजना के तहत चयनित पर्यटन स्थलों की घोषणा करेंगे। प्रधानमंत्री ‘देखो अपना देश पीपल्स चॉइस 2024’ और ‘चलो इंडिया ग्लोबल डायस्पोरा कैंपेन’ लॉन्च करेंगे। प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर में नए सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति आदेश वितरित करेंगे।

स्वागत की तैयारी में जुटे लोग

कश्मीर घाटी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए जम्मू-कश्मीर का श्रीनगर पूरी तरह से तैयार है। जम्मू कश्मीर के सभी वरिष्ठ भाजपा नेता, आज बख्शी स्टेडियम में होने वाली प्रधानमंत्री की सभा की तैयारियों को लेकर श्रीनगर में डेरा डाले हुए हैं। पूरे शहर में स्वागत द्वार, झालरें, होर्डिंग्स और झंडे लगाए गए हैं। सड़कों, गलियों और सड़कों को साफ और स्वच्छ कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री को देखने लोगों की उमड़ सकती है भीड़

बख्शी स्टेडियम में सार्वजनिक सभा में भाग लेने के लिए प्रत्येक दूसरे जिले से कम से कम 10 हजार लोगों और श्रीनगर शहर से लगभग 20 हजार लोगों के आने की उम्मीद है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक कौल ने कहा कि हमें यकीन है कि प्रधानमंत्री को सुनने के लिए आने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए स्टेडियम छोटा पड़ सकता है। पार्टी के अन्य लोगों ने कहा कि सार्वजनिक रैली में लोगों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

एक महीने के अंदर पीएम मोदी का यह दूसरा दौर

एक महीने से भी कम समय में पीएम मोदी का यह दूसरा जम्मू-कश्मीर दौरा होगा। उन्होंने 20 फरवरी को जम्मू में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया था, जहां उन्होंने 32 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उसी तरह, इस दौरे में भी प्रधानमंत्री का विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करने का कार्यक्रम है। वह जम्मू-कश्मीर और उसके बाहर राष्ट्रीय प्रमुख कार्यक्रमों के लाभार्थियों के साथ बातचीत के अलावा कुछ युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

PM Modi Meeting: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच PM मोदी की बड़ी बैठक, सभी मुख्यमंत्रियों संग करेंगे समीक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच भारत सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra...
spot_img

Latest Stories

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵