back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs PAK : Virat Kohli आज करेंगे कारनामा, सिर्फ 12 रन बनाते ही पाकिस्तान के खिलाफ रच देंगे इतिहास

IND vs PAK Match : टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला है। मैच में विराट कोहली के बल्ले से बड़ा रिकॉर्ड भी बन सकता है।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप-ए में की टीमें भारत और पाकिस्तान के बीच आज मुकाबला होना है। मैच न्यूयॉर्क स्थित नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में सबकी नजरें विराट कोहली पर भी टिकी हैं। कोहली का अब तक टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन दिखा है। वह इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। कोहली भले टूर्नामेंट में भारत के पहले मैच में उम्मीद के अनुसार खेल नहीं दिखा सके, लेकिन वह इस मैच में बड़ी पारी खेलने के इरादे से मैदान पर जरूर उतरेंगे। आज कोहली एक बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं।

पाक के खिलाफ T-20I में 500 रनों से 12 रन दूर

कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ 10 मैचों में 81.33 की बेहतरीन औसत से 488 रन बनाए हैं। इसमें 5 अर्धशतकीय पारियां भी हैं। अगर, कोहली आज के मैच में 12 रन और बना लेते हैं तो वह पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में 500 रन पूरे कर लेंगे। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले कोहली भारत और पाकिस्तान के बीच इस फॉर्मेट में पहले खिलाड़ी बनेंगे। कोहली का टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड देखें तो उन्होंने 5 पारियों में 308 रन बनाए हैं। इसमें 4 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं।

टीम इंडिया की नजर सुपर-8 में जगह पक्की करने पर

टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से की है। टीम ने आयरलैंड के खिलाफ मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया जीत हासिल करती है तो वह सुपर-8 के लिए अपनी जगह लगभग पक्का कर लेगी, क्योंकि इस मैच के बाद टीम को अगले 2 मुकाबले अमेरिका और कनाडा की टीम के खिलाफ खेलने हैं।

न्यू खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 वर्ल्ड कप के प्रमोशन पर उठे सवाल, ‘फुकरे’ इंसान को चुनेंगे तो विज्ञापन भी ‘फुकरा’ ही बनेगा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारत बनाम पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज T20 वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए बनाए गए हालिया प्रोमो ने उत्साह से ज्‍यादा उलझन...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...