back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup के पहले ही मैच में रोहित शर्मा ने बना दिया ये शानदार रिकाॅर्ड, क्रिस गेल को भी छोड़ा पीछे

रोहित शर्मा ने जबरदस्त रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है। ऐसा कर उन्होंने इतिहास में नाम दर्ज करवा लिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| टी 20 विश्व कप में रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय शानदार पारी खेली थी। काफी मुश्किल पिच पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए रोहित ने बताया कि उनको दुनिया बेस्ट बल्लेबाज क्यों समझा जाता है। रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 52 रन की धुआंधार पारी खेली थी। वे 52 रन बनाने के बाद रिटायर्ड हट हुए थे। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 4 चौके और तीन छक्के लगाया था।

रोहित शर्मा ने बनाया शानदार रिकाॅर्ड

रोहित ने इस मुकाबले में एक शानदार रिकाॅर्ड अपने नाम कर चुके हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट के दौरान रोहित शर्मा 600 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन चुके हैं। रोहित ने ये रिकाॅर्ड बनाकर हंगामा कर दिया है। इस मामले में क्रिस गेल दूसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं। गेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 553 छक्के लगाए हैं। शाहिद अफरीदी ने 476 छक्के लगाए हैं।

क्लाइव लाॅयड ने बनाया जबरदस्त रिकाॅर्ड

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे पहले 100 छक्के लगाने का रिकाॅर्ड क्लाइव लाॅयड के नाम पर है। वहीं 200 छक्के बनाने का रिकाॅर्ड विवियन रिचर्ड्स के नाम पर है। 300 छक्के का रिकाॅर्ड पहले जयसूर्या ने अपने नाम किया था। वहीं 400 छक्के बनाने का रिकाॅर्ड शाहिद अफरीदी ने अपने नाम किया। इसके बाद 500 छक्के मारने का रिकाॅर्ड क्रिस गेल ने पूरा किया।

रोहित ने हासिल किया एक और शानदार रिकाॅर्ड

रोहित के अलावा टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले बल्लेबाज की सूची में पहुंच गए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में रोहित ने 1000 रन पूरा किया। आईसीसी लिमिटड ओवर क्रिकेट में भी 100 छक्का लगाने वाले रोहित शर्मा पहले बल्लेबाज बने हैं। आयरलैंड के खिलाफ भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की। जसप्रीत बुमराह को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कुलदीप 14 मार्च...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...