back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SRH Vs RR: हैदराबाद के गेंदबाजों ने दिलाई शानदार जीत, राजस्थान को हराकर फाइनल में बनाई जगह

हैदराबाद के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं राजस्थान के बल्लेबाज स्कोर चेज करने में कामयाब नहीं हुए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| आईपीएल के क्वालिफायर 2 में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान राॅयल्स को 36 रन से हरा दिया है। IPL 2024 के क्वालिफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 176 रन का टारगेट दिया। जवाब में राजस्थान 139 का स्कोर ही बना सकी। राजस्थान की ओर से जुरेल ने 55 रन की नाबाद पारी खेली। जीत के साथ हैदराबाद ने फाइनल में जगह बना ली है। दूसरी तरफ राजस्थान टूर्नामेन्ट से बाहर हो गया है।

यशस्वी जायसवाल ने खेली शानदार पारी

राजस्थान के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार पारी खेली थी। उन्होंने 21 गेंदों पर 42 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं टीम की मुसीबत से निकालने में अहम भूमिका निभाई थी।

राजस्थान के बल्लेबाजों ने किया निराश

राजस्थान ने सटीक शुरुआत होने के बावजूद शानदार प्रदर्शन नहीं किया। इसकी वजह से टीम टारगेट चेज नहीं कर सकी। यशस्वी जायसवाल ने 42 रन की पारी खेली। कोहलर ने 10 रन की शानदार पारी खेली थी। संजू सैमसन ने 10 रन बनाया था। रियान पराग 6 बनाकर पवेलियन लौट गए। लगातार विकेट होने के चलते हैदराबाद ने आसानी से मुकाबला जीत लिया। जुरेल ने नाबाद 55 रन की पारी खेली।

हैदराबाद के गेंदबाजों ने जीत में निभाई अहम भूमिका

हैदराबाद के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने लगातार विकेट लेकर टीम पर दबाव बनाने में कामयाब रहे। शहबाज अहमद ने 3 विकेट लिया। अभिषेक शर्मा ने दो विकेट लिया। पैट कमिंस ने एक विकेट लिया।

जुरेल ने खेली ताबड़तोड़ पारी

जुरेल ने 55 रन की शानदार पारी खेली है। उन्होंने लगातार एक छोर संभालकर रखा था। वहीं लगातार रन बनाने में कामयाब रहे। वे टीम को जीत के करीब लेकर गए लेकिन जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

राजस्थान रॉयल्स ने लिया चौंकाने वाला फैसला! जडेजा की जगह युवा भारतीय खिलाड़ी बना नया कप्तान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Rajasthan Royals ने आईपीएल 2026 के लिए अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। पिछले कई सीजनों से टीम की कमान...
spot_img

Latest Stories

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...