नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के क्वालिफायर-2 मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स में मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुकाबला जारी है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। मुकाबले की विजेता टीम का सामना फाइनल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से होना है। हैदराबाद ने 3 ओवर में एक विकेट पर 29 रन बना लिया है। फाइनल मुकाबला 26 मई को इसी मैदान पर होना है।
राजस्थान ने नहीं किया टीम में बदलाव
मुकाबले के लिए राजस्थान रॉयल्स ने अपनी कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं किया। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11 में साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम और तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की शानदार वापसी हुई है। वहीं श्रीलंकाई स्पिनर विजयकांत वियासकांत मैच से बाहर रहे थे।
दोनों टीमों में बराबर की टक्कर
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में दोनों टीमों में बराबर की टक्कर है। राजस्थान और हैदराबाद के बीच अब तक कुल 19 मैच खेले गए, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 और राजस्थान रॉयल्स ने 9 मैच में जीत हासिल की। दोनों टीमें मौजूदा सीजन में दूसरी बार आमने-सामने रही हैं। दोनों टीमों के बीच दो मई को मुकाबला खेला गया था, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने एक रन से जीत हासिल की।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नीतीश रेड्डी, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी. नटराजन ।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेट कीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





