back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Columbia University के हैमिल्टन हॉल पर फिलिस्तीन समर्थकों का कब्जा; हजार से ज्यादा लोग हुए गिरफ्तार

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के रणनीतिक प्रतिक्रिया समूह के सैकड़ों अधिकारियों को परिसर के बाहर तैनात किया गया। शहर के मेयर ने की घोषणा, "यह अब समाप्त होना चाहिए"। एक घंटे में खाली की गई इमारत।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। न्यू यॉर्क पुलिस ने कई दर्जन प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह लोग कोलंबिया यूनिवर्सिटी के कैंपस में दाखिल हुए थे। पुलिस की यह दखल फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए की गई थी जिन्होंने हैमिल्टन हॉल पर कब्जा कर लिया था। ऐसा तब हुआ जब विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने इमारत पर कब्जे को खत्म करने के लिए इजरायल विरोधी प्रदर्शनकारियों को निष्कासित करने की धमकी दी।

एक घंटे में खाली करवाई गई बिल्डिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अुसार, करीब एक घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बिल्डिंग को खाली करवा लिया। साथ ही यह सूचना दी कि कोई भी किसी प्रकार से चोटिल नहीं हुआ है। साथ ही पुलिस का कहना है कि वह शहर में अन्य जगहों पर भी प्रदर्शनकारियों पर नजर रख रही है।

मेयर का सख्त रुख

इससे पहले शाम को, न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के रणनीतिक प्रतिक्रिया समूह के सैकड़ों अधिकारियों को परिसर के बाहर तैनात किया गया था क्योंकि न्यूयॉर्क शहर के मेयर ने घोषणा की थी कि “यह अब समाप्त होना चाहिए”। आइवी लीग स्कूल और फिलिस्तीन समर्थकों के बीच करीब दो हफ्तों से इसको लेकर तनाव चल रहा था।

हजार से ज्यादा समर्थक हुए गिरफ्तार

18 अप्रैल को कोलंबिया यूनिवर्सिटी में बड़े पैमाने पर फिलिस्तीन समर्थको की गिरफ्तारी के बाद करीब 1000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह गिरफ्तारियां टेक्सस, ऊतह, वर्जीनिया, नॉर्थ केरौलीना, न्यू मेक्सिको, लूजीयाना, कैलिफॉर्निया और न्यू जर्सी के कैंपस से हुई हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान युद्ध के बीच 14.2 किलो सिलेंडर का वजन घटाने की तैयारी, गैस सप्लाई बनाए रखने के लिए सरकार ने उठाए कदम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। खाड़ी देशों में जारी संघर्ष का असर अब भारत की LPG सप्लाई पर भी दिखने लगा है। कच्चे तेल और गैस...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵