back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Women’s WC: अगर बारिश ने फाइनल बिगाड़ा तो कौन बनेगा चैम्पियन? भारत या साउथ अफ्रीका, ये रहा पूरा गणित

ICC Women's World Cup 2025 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह पक्‍की कर ली है। वही, साउथ अफ्रीका ने भी इंग्लैंड पर जीत दर्ज की है। ऐसे में खिताबी मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में रविवार, 2 नवंबर को भारतीय टीम का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रोमांचक और दर्शकों के लिए दिलचस्प साबित होने की उम्मीद है।

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा, जिसमें भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। गौरतलब है कि महिला वर्ल्ड कप का खिताब अभी तक न भारत ने जीता है और न ही साउथ अफ्रीका ने, ऐसे में फाइनल दोनों टीमों के लिए ऐतिहासिक अवसर साबित होगा।

फाइनल मैच में बारिश का साया

एक रिपोर्ट के अनुसार, 2 नवंबर को नवी मुंबई में बारिश का 63% संभावना है। रविवार को सुबह के समय बादल छाए रहेंगे, जबकि दोपहर में बादलों और धूप के बीच खेल चल सकता है और कभी-कभी बारिश भी हो सकती है, जिससे फाइनल मैच की परिस्थितियाँ प्रभावित हो सकती हैं।

क्या फाइनल के लिए है रिजर्व डे?

फैंस अब इस बात को लेकर चिंतित हैं कि यदि रविवार को मैच बारिश के कारण रुका या धुल गया तो क्या होगा? चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे भी निर्धारित किया है, ताकि खिताबी मुकाबले का नतीजा सुनिश्चित किया जा सके।

यदि रविवार को बारिश या किसी अन्य वजह से 20-20 ओवरों का खेल संभव नहीं हो पाता है, तो महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मैच रिजर्व डे यानी 3 नवंबर को खेला जाएगा।

टॉस होने के बाद लाइव माना जाएगा मैच 

नवी मुंबई में 3 नवंबर यानी रिजर्व डे के दिन बारिश का 55% अनुमान है।अधिकांश समय बादल छाए रहेंगे और कभी-कभार बारिश भी हो सकती है। मुकाबला रिजर्व डे में वहीं से शुरू होगा, जहां रविवार को रुका था, और एक बार टॉस हो जाने के बाद मैच को लाइव माना जाएगा।

20-20 ओवर का खेल संभव नहीं तो…

अगर बारिश या किसी और वजह से रिजर्व डे में भी कम से कम 20-20 ओवर का खेल संभव नहीं होता है, तो भारत और साउथ अफ्रीका को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा। ऐसा पहले 2002 में आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी में हुआ था, जब भारत और श्रीलंका को संयुक्त विजेता बनाया गया था।

भारत का फुल स्क्वॉड: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, हरलीन देओल, उमा छेत्री (विकेटकीपर)।

साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड: लौरा वोलवॉर्ड (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, एनेरी डर्कसेन, एनेके बॉश, मारिजाने कैप, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायोन, नादिन डिक्लर्क, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शांगसे, कराबो मेसो, मसाबाता क्लास।

Advertisementspot_img

Also Read:

करारी हार के बाद सुनील गावस्कर ने तिलक वर्मा पर निकाला गुस्सा, टीम इंडिया की रणनीति पर जताई नाराजगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारतीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...