back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वेल में दस्तावेज फाड़ने पर झारखंड विधानसभा से 18 बीजेपी विधायकों को किया गया बाहर

हंगामा करने के आरोप में विधायकों को स्पीकर ने किया बाहर, विधायकों ने वेल में जाकर दस्तावेज भी फाड़े

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। झारखंड विधानसभा से 18 बीजेपी विधायकों को बाहर निकाल दिया गया है। इन्हें मार्शलों की मदद से बाहर निकाला गया है। दरअसल ये लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

हंगामा करने के आरोप में बीजेपी विधायक किए गए बाहर

झारखंड विधानसभा के स्पीकर रबिन्द्र नाथ महतो ने हंगामा करने के आरोप में विधायकों को बाहर निकाला गया।

दरअसल बीजेपी विधायक सत्र की शुरुआत में ही नारेबाजी करने लगे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग करने लगे। वेल में जाकर इन लोगों ने कुछ दस्तावेज भी फाड़ दिए।

सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष के बीच हुई बहस

सत्र के शुरू होने से पहले सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष के बीच बहस भी हुई। जब स्थिति खराब होती गई तो स्पीकर ने बीजेपी विधायकों को बाहर जाने के आदेश दिए। स्पीकर ने कहा कि विधानसभा की एथिक्स कमिटी मामले की जांच करेगी। इन्हे 1 हफ्ते के भीतर अपनी रिपोर्ट जमा करानी होगी। इसके बाद हाउस को 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया।

यह लोकतंत्र की हत्या है: बीजेपी विधायक

बीजेपी विधायकों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। विपक्ष के नेता अमर बौरी ने कहा कि इस पूरी घटना से पता लगता है कि राज्य सरकार डिक्टेटर हो गई है।

विधायकों ने लौबी में गुजारी रात

बाहर किए गए विधायकों ने बुधवार रात लौबी में सोकर गुजारी। ये लोग झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे जिन्होंने रोजगार सहित कई मुद्दों पर जवाब देने से मना कर दिया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in 

Advertisementspot_img

Also Read:

झारखंड में नगर निकाय चुनाव का ऐलान, 23 फरवरी को होगी वोटिंग, 27 को आंएगे नतीजे

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । झारखंड में नगर निकाय चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार,...
spot_img

Latest Stories

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...