नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पेरिस ओलंपिक्स में भारत ने एक और मेडल अपने नाम कर लिया है। शूटिंग में स्वपिनल कुसाले ने 451.4 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता लिया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने तीन शूटिंग मेडल्स जीते हैं।
कोल्हापुर के रहने वाले हैं स्वपनिल
29 साल के स्वपनिल कोल्हापुर से हैं और पहली बार ये ओलंपिक में आए है। पहले ही बार में उन्होंने मेडल अपने नाम कर लिया है।
12 वर्षों से कर रहे थे प्रयास
स्वपनिल 12 सालों से ओलंपिक में क्वालिफाई करने की कोशिश कर रहे थे। जैसे ही उन्हें यह मौका मिला तो उन्होंने खुद को साबित कर दिया और अपने ईरादों में कामयाब हो गए। उन्होंने विश्व के नंबर वन शूटर को हराकर मेडल अपने नाम कर लिया है।
पेरिस ओलंपिक में भारत के तीन शूटर्स ने भारत को मेडल दिलाया है। मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इंजिविजुअल और मिक्सड इवेंट में कांस्य पदक जीता है उनके साथ सरबजोत ने भी मेडल जीत लिया था और अब स्वपनिल ने मेडल जीता है।
इससे पहले भारत ने कब जीते मेडल
इससे पहले साल 2004 में एथेंस ओलंपिक में राज्यवर्धन सिंह राठौर ने शूटिंग में रजत पदक जीता था। इसके बाद 2008 में बीजिंग ओलंपिक में अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद गगन नारंग ने 2012 में बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पद जीता था। विजय कुमार ने 2012 में लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in





