back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Paris Olympics 2024: भारत को आज मिल सकता है तीसरा मेडल, पेरिस ओलंपिक के छठे दिन का शेड्यूल यहां

Paris Olympics 2024 6th Day India Schedule: पेरिस ओलंप‍िक 2024 में भारत ने अभी 2 ही मेडल जीते हैं। दोनों मेडल शूटिंग में आए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। पेरिस ओलंप‍िक में आज भारत की झोली में तीसरा मेडल आ सकता है। आज दोपहर 1 बजे निशानेबाजी में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन इवेंट के फाइनल में स्वप्निल कुसाले निशाना साधेंगे। स्वप्निल के पास अपने देश को तीसरा मेडल दिलाने का बेहतरीन मौका है। इससे पहले सरबजोत सिंह और मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में मेडल दिलाया था। शूटिंग के अलावा बैडमिंटन, मुक्केबाजी और हॉकी में भी मेडल हासिल हो सकते हैं। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली पुरुष टीम का मुकाबला बेल्जियम से होना है। 

ओलंपिक में भारत का आज का शेड्यूल


गोल्फ-पुरुष व्यक्तिगत फाइनल: गगनजीत भुल्लर, शुभंकर शर्मा। दोपहर 12.30 बजे।

निशानेबाजी


पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (फाइनल): स्वप्निल कुसाले। दोपहर 1 बजे। 


महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (क्वालिफिकेशन): सिफ्त कौर सामरा और अंजुम मौदगिल। दोपहर 3.30 बजे।

हॉकी


भारत बनाम बेल्जियम (ग्रुप चरण मुकाबला): दोपहर 1.30 बजे।

मुक्केबाजी


महिला फ्लाईवेट (प्री-क्वार्टरफाइनल): निकहत जरीन बनाम यूवू (चीन)। दोपहर 2.30 बजे।

तीरंदाजी


पुरुष व्यक्तिगत (1/32 एलिमिनेशन): प्रवीण जाधव बनाम काओ वेनचाओ (चीन)। दोपहर 2.31 बजे पुरुष व्यक्तिगत (1/16 एलिमिनेशन): दोपहर 3.10 बजे।

टेबल टेनिस


महिला एकल (क्वार्टर फाइनल): दोपहर 1.30 बजे।

नौकायन


पुरुष डिंगी रेस एक: विष्णु सर्वनन। दोपहर 3.45 बजे।

पुरुष डिंगी रेस 2: विष्णु सर्वनन। 

महिला डिंगी रेस एक: नेथ्रा कुमानन। शाम 7.05 बजे। 

महिला डिंगी रेस दो: नेथ्रा कुमानन। 




अन्य खबरों के लिए क्लिक करें https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...