नई दिल्ली, रफ्तार। पेरिस ओलंपिक 2024 में अब तक भारत के खाते में 2 मेडल आए हैं। दोनों शूटिंग में जीते हैं। बैडमिंटन में भारतीय टीम से महिला डबल्स में अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी तीसरे ग्रुप मुकाबले में हार गई। उनका सफर यही खत्म हो गया। 30 जुलाई को ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी से हारने के बाद अश्विनी भावुक हो गईं। उन्होंने मैच के बाद कहा कि यह उनके का आखिरी ओलंपिक मैच था।
ओलंपिक के लिए लंबा सफर तय किया था
अश्विनी ने कहा कि उनकी कोशिश मुकाबले को जीतने की थी। कहा कि मेरे और तनीषा के लिए बड़ी बात थी कि हमने ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए लंबा सफर तय किया है, जो आसान नहीं था। तनीषा ने कहा कि अश्विनी ने मुझे काफी सपोर्ट किया। हम बेहतर रिजल्ट की लगातार कोशिश कर रहे थे। उन्होंने मुझे काफी प्रेरित किया।
तनीषा को लंबा सफर करना है तय : अश्विनी
महिला डबल्स में अश्विनी और तनीषा की जोड़ी को पहले ग्रुप मैच में साउथ कोरिया की जोड़ी से हार मिली थी। दूसरे मैच में उन्हें जापान की जोड़ी ने पटखनी दी थी। तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी से उन्हें 15-21, 10-21 से हार मिली। अश्विनी ने तनीषा को लेकर कहा कि उन्हें लंबा सफर तय करना है। ये सब मेरे लिए बिल्कुल आसान नहीं है, क्योंकि लंबे समय तक खेलने के बाद मैं इसे और नहीं सह सकती।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in





