back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP कांग्रेस ने किया 101 गारंटियों वाला घोषणापत्र जारी, 25रु लाख का स्वास्थ्य बीमा, बेटियों को देंगे 251000रु

Bhopal: मप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र (वचन पत्र) जारी कर दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मंगलवार दोपहर आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।

भोपाल, हि.स.। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र (वचन पत्र) जारी कर दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मंगलवार दोपहर आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और वचन पत्र समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह, दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, विवेक तन्खा समेत अनेक नेता मौजूद रहे।

‘कांग्रेस आएगी खुशहाली लाएगी’- कमल नाथ

कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में युवा, महिला और किसानों पर फोकस करते हुए प्रदेशवासियों को 101 गारंटियां दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस का चुनाव में नारा रहेगा ‘कांग्रेस आएगी खुशहाली लाएगी।’ कांग्रेस सरकार ढाई हजार रुपये प्रति क्विंटल धान और गेहूं 2600 रुपये क्विंटल की दर पर खरीदेगी। दो रुपये किलो की दर से गोबर खरीदा जाएगा। नंदिनी योजना प्रारंभ होगी। दो लाख पदों पर भर्ती की जाएगी।

युवा स्वाभिमान योजना प्रारंभ होगी 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा और 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा देंगे। स्वास्थ्य का अधिकार कानून बनाया जाएगा। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 1200 रुपये प्रतिमाह की जाएगी। मेरी बेटी योजना में 251000 रुपये दिए जाएंगे।

घोषण पत्र में क्या वादे किये?

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि वचन पत्र में महिलाओं के लिए जो प्रावधान किए गए हैं, उन्हें अलग से प्रियदर्शिनी नाम से प्रदर्शित किया गया है। पार्टी ने महिलाओं को डेढ़ हजार रुपये प्रतिमाह और पांच सौ रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है। एक करोड़ से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली नि:शुल्क और 200 यूनिट आधी दर पर देने, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू करने, किसानों को कर्ज माफी देने, पांच हार्सपावर तक के कृषि पंप के लिए निशुल्क बिजली, पुराने बिजली बिल की माफी, सिंचाई के लिए 12 घंटे बिजली देने, पुराने प्रकरणों की वापसी, स्कूली बच्चों को प्रतिमाह 500 से 1,500 रुपये देने के लिए पढ़ो-पढ़ाओ योजना, आदिवासियों के ऊपर दर्ज प्रकरणों की वापसी, 50 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या वाली आदिवासी बहुल क्षेत्रों को छठवीं अनुसूची में शामिल करने, ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिलवाने और सरकार में आने पर जाति आधारित गणना कराने की गारंटी भी दी गई है।

मैं कमलनाथ के लिए विष पीने को तैयार- दिग्विजय सिंह

कांग्रेस वचन पत्र के विमोचन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं कमलनाथ के लिए विष पीने के लिये तैयार हूं। उधर कमलनाथ ने भी मतभेद की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह से उनका राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक संबंध है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...