back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

माघी पूर्णिमा पर संगम की रेती से विदा होने लगे कल्पवासी

-तीर्थराज प्रयाग में माघ मेले का औपचारिक समापन महाशिवरात्रि को प्रयागराज, 27 फरवरी (हि.स.)। तीर्थराज प्रयाग में संगम की रेती पर माघ पर्यन्त चल रहे कल्पवास का शनिवार को समापन हो गया। माघी पूर्णिमा पर पुण्य की आखिरी डुबकी के साथ माघ मेले से ये कल्पवासी आज से विदा भी होने लगे हैं। हालांकि कुछ साधू-संत अभी महाशिवरात्रि तक माघ मेले में प्रवास करेंगे। कल्पवासियों ने शुक्रवार से ही अपने प्रस्थान की तैयारी कर ली थी। वे कल दिन भर अपना सामान समेटते रहे। आज भोर में ही माघी पूर्णिमा का स्नान करने के बाद दान दक्षिणा और पूजापाठ करके लगभग सभी कल्पवासी अपने घरों के लिए प्रस्थान करने लगे। पौष पूर्णिमा से माघी पूर्णिमा तक होता है कल्पवास प्रयागराज में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र त्रिवेणी-संगम तट पर हर साल पौष पूर्णिमा से माघी पूर्णिमा तक कल्पवास का अनुष्ठान होता है। इसके लिए लाखों की संख्या में साधु-संत और गृहस्थ महीने भर के लिए घर-गृहस्थी से दूर, सुख-सुविधाओं का त्याग कर यहां जुटते हैं और संगम की रेती में भजन, पूजन जैसे धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। इस दौरान वे दिन में तीन बार गंगा स्नान और एक बार स्वयं का बनाया हुआ भोजन-प्रसाद ग्रहण करते हैं। किसी का दिया हुआ कुछ भी नहीं लेते बल्कि दूसरों को दान करते हैं। कल्पवास आरम्भ करते समय अपनी कुटिया के बाहर ये श्रद्धालु तुलसी का पौधा और जौ रोपते हैं। यहां से प्रस्थान करते वक्त इन पौधों को वे प्रसाद स्वरूप अपने साथ ले जाते हैं। हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, मुख्यमंत्री ने किया वंदन कल्पवास के समापन के अवसर पर माघी पूर्णिमा के दिन राज्य सरकार ने हेलीकॉप्टर से आज सुबह कल्पवासियों और अन्य श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा करवाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कल्पवासियों का वंदन किया और कहा कि माघी पूर्णिमा का दिन कल्पवासियों का विशेष पर्व है। उन्होंने कहा कि तीर्थराज प्रयाग में इस दिन स्नान, दान एवं यज्ञ का विशेष महत्व है। मेले का औपचारिक समापन महाशिवरात्रि को यद्यपि माघी पूर्णिमा के साथ पवित्र संगम तट पर एक माह से चल रहा माघ मेला एक तरह से आज समाप्त हो गया लेकिन इसका औपचारिक समापन महाशिवरात्रि के स्नान के साथ 11 मार्च को होगा। वैसे कुछ संत-महात्मा महाशिवरात्रि तक मेला क्षेत्र में रहेंगे, लेकिन इनकी संख्या काफी कम है। इस वर्ष कोरोना संकट के चलते माघ मेले के आयोजन को लेकर काफी संशय था। लेकिन, मेला अब लगभग समापन की ओर है। कोरोना काल में प्रयागराज प्रशासन ने न सिर्फ मेले का आयोजन कराया बल्कि इस मेले में कोरोना संक्रमण का प्रसार भी नहीं हुआ। इसे प्रशासन की उपलब्धि माना जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/ पीएन द्विवेदी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...