back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इजरायली पीएम नेतन्याहू बोले- हमास के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू, 1500 आतंकियों के शव बरामद, 500 ठिकाने तबाह

Jerusalem: इजराइल पर हमास के हमले और फिर इजराइल की प्रतिक्रिया के बाद युद्ध भयावह रूप ले चुका है। इस युद्ध में दोनों ओर से जवाबी हमले जोरों से चल रहे हैं।

यरुशलम, हि.स.। इजराइल पर हमास के हमले और फिर इजराइल की प्रतिक्रिया के बाद युद्ध भयावह रूप ले चुका है। इस युद्ध में दोनों ओर से जवाबी हमले जोरों से चल रहे हैं। इजराइल की सेना ने 1500 हमास आतंकियों को मारे जाने का दावा किया है। साथ ही कहा है कि हमास के आतंकियों को छिपने के लिए कहीं जगह नहीं मिल रही है।

हमास आतंकवादियों के 1,500 शव मिले

इजराइली सेना ने आज कहा कि हमास के आतंकियों के पास गाजा में छिपने के लिए कोई जगह नहीं है। इजराइली वायु सेना हर चार घंटे में फिलिस्तीनी इलाके में हवाई हमले कर रही है। इजराइली सेना ने दक्षिण में बड़े पैमाने पर नियंत्रण हासिल कर लिया है और सीमा पर पूर्ण नियंत्रण भी बहाल हो गया है। सेना के प्रवक्ता रिचर्ड हेचट ने कहा कि इजरायली क्षेत्र में हमास आतंकवादियों के 1,500 शव मिले हैं और सोमवार रात से कोई भी हमास लड़ाका इजराइल में नहीं घुसा है।

इजराइली एयरफोर्स ने हमास के 500 ठिकानों पर रॉकेट दागे

इजराइली एयरफोर्स के फाइटर जेट ने गाजा पट्टी पर हमास के 500 ठिकानों पर रॉकेट दागे हैं। हमास के हमले के बाद इजराइल की एयर स्ट्राइक में 687 फिलिस्तीनी मारे गए और 3 हजार से ज्यादा घायल हैं। इजरायली पीएम नेतन्याहू बोले- हमास के खिलाफ जवाबी कार्रवाई अभी शुरू हुई है। लेबनान बॉर्डर पर तनाव बढ़ने पर इजराइली सेना ने टैंक तैनात किए हैं। युद्ध में अब तक इजराइल के 900 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 30 से ज्यादा बंधक हैं।

प्रवक्ता ने फिलिस्तीनियों को गाजा हमलों से भागकर मिस्र जाने की सलाह दी है। इस युद्ध में आम नागरिकों की भी भारी संख्या में मौत हो रही है। गाजा में 700 नागरिकों की जान गई है। मरने वालों में 143 बच्चे भी शामिल हैं।

गाजा की संसद व नागरिक मंत्रालय निशाने पर

इजराइली सेना ने अब पीछे न हटने की घोषणा की है। अब इजराइल की सेना के निशाने पर गाजा की संसद और नागरिक मंत्रालय हैं। फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के खिलाफ अपने हमले में इजरायली सेना ने आज घोषणा की, कि उनका मुख्य निशाना गाजा की संसद और नागरिक मंत्रालय हैं। इजराइल ने जमीनी हमला तेज करने की रणनीति भी बनाई है। इजराइल ने तीन लाख आरक्षित सैनिकों को बुलाया है और गाजा पट्टी पर नाकाबंदी लगा दी, जिससे जमीनी हमले की आशंका बढ़ गई है।

हमास ने दी धमकी, हर हमले पर मारेंगे एक बंदी

इस बीच हमास भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। हमास ने धमकी दी है कि जब भी इजरायल बिना किसी चेतावनी के किसी फिलिस्तीनी घर पर बमबारी करेगा, तो वह एक इजरायली बंदी को मार डालेगा। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने कहा कि यह युद्ध यहूदी शासन के खिलाफ लोगों की लड़ने की क्षमता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए फिलिस्तीनी नागरिकों को बधाई दी जानी चाहिए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान युद्ध के बीच 14.2 किलो सिलेंडर का वजन घटाने की तैयारी, गैस सप्लाई बनाए रखने के लिए सरकार ने उठाए कदम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। खाड़ी देशों में जारी संघर्ष का असर अब भारत की LPG सप्लाई पर भी दिखने लगा है। कच्चे तेल और गैस...
spot_img

Latest Stories

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵