back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Israel-Palestine War: हमास पर बंटे मुस्लिम देश, ईरान-इराक ने बुलाई ओआईसी बैठक, यूएई ने किया इजराइल का समर्थन

Jerusalam: इजराइल पर हमास के हमले पर मुस्लिम देश बंटते नजर आ रहे हैं। ईरान और इराक ने इस्लामिक सहयोग संगठन की बैठक बुलाई है, वहीं संयुक्त अरब अमीरात ने इस मसले पर इजराइल का समर्थन किया है।

यरुशलम, हि.स.। इजराइल पर हमास के हमले पर मुस्लिम देश बंटते नजर आ रहे हैं। ईरान और इराक ने इस्लामिक सहयोग संगठन की बैठक बुलाई है, वहीं संयुक्त अरब अमीरात ने इस मसले पर इजराइल का समर्थन किया है।

ईरान ने इजरायली बलों की घुसपैठ और छापे के मद्देनजर फिलिस्तीन की स्थिति पर इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के आपातकालीन सत्र का आह्वान किया है। अपने इंडोनेशियाई समकक्ष जोको विडोडो के साथ टेलीफोन पर बातचीत में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने कहा कि फिलिस्तीनियों के अधिकारों का समर्थन और इज़राइल से लड़ना इस्लामिक उम्माह की संरचना में एक अपरिवर्तनीय सिद्धांत है। उन्होंने फिलिस्तीन को “इस्लामी दुनिया का धड़कता हुआ दिल” बताया है।

मुस्लिम देशों के 57 सदस्यीय निकाय का आपातकालीन सत्र आयोजित

रायसी ने फिलिस्तीन की मौजूदा स्थिति पर मुस्लिम देशों के 57 सदस्यीय निकाय का आपातकालीन सत्र आयोजित करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने मुस्लिम देशों के बीच एकता को मजबूत करने के प्रयासों के लिए ईरान के समर्थन की पुष्टि करते हुए इस बात पर जोर दिया कि इजरायल की आक्रामकता का मुकाबला करने के लिए इस्लामी दुनिया की एकता आवश्यक है।

ईरान और इराक के विदेश मंत्रियों ने भी फिलिस्तीन पर विशेष ओआईसी सत्र की अपील की है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने आज कहा कि ईरान ने क्षेत्रीय विकास पर इस्लामिक सहयोग संगठन की आपातकालीन बैठक बुलाई है। ईरान ने चेतावनी दी है कि उसके प्रति कोई भी गलत आकलन ‘विनाशकारी’ होगा।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने इजराइल का किया समर्थन

इस बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) खुले तौर पर इजराइल का समर्थन करने वाला पहला मुस्लिम देश बन गया है। यूएई ने इजराइल पर हमास के हमले को गंभीर करार दिया है। यूएई के विदेश मंत्री ने एक बयान में कहा कि हमास आतंकवादियों द्वारा इजराइली नागरिकों का अपहरण और क्रूरतापूर्वक उनकी हत्या करते हुए देख कर वह स्तब्ध है। यूएई ने फिलिस्तीन से युद्ध को एकतरफा रोकने का आह्वान किया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच करेंसी मार्केट में उथल-पुथल, देखें दोनों देशों में कौन है आर्थिक रूप से मजबूत?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इजरायल और ईरान आमने-सामने हैं। सैन्य गतिविधियों और आपातकाल की घोषणाओं के बीच दुनिया...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...