back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अहान पांडे का खुलासा, बहन अनन्या ने ‘सायरा’ से पहले नहीं दी कोई सलाह

अहान पांडे ने एक इटरव्‍यू में एक खुलासा किया है। उनका कहना है कि उनकी पहली फिल्म से पहले अनन्या पांडे ने उन्हें कोई सलाह नहीं दी थी।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फिल्म सायरा की रिलीज के साथ ही अहान पांडे रातों-रात सुर्खियों में आ गए। इस म्यूजिकल ड्रामा में अनीत पड्डा भी थे और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अनन्या पांडे ने रिलीज के दिन अहान की फिल्म के लिए चीयर किया और खुद को उनके फैन क्लब का हिस्सा बताया। दोनों एक्‍टर आपस में कजिन हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अहान पांडे ने खुलासा किया कि उनकी पहली फिल्म से पहले अनन्या ने उन्हें कोई सलाह नहीं दी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अनन्या के फिल्मी सफर ने उन्हें प्रेरित किया है।

अनन्या पांडे के बारे में क्या बोले अहान पांडे ?

हाल ही में बातचीत के दौरान अहान पांडे ने खुलासा किया कि उनकी बहन अनन्या पांडे ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से कभी सलाह नहीं दी, लेकिन उनका फिल्मी सफर उन्हें प्रेरित करता रहा। अहान ने कहा, “लोगों को नहीं पता कि जब अनन्या ने शुरुआत की थी, तब वह कितनी छोटी थीं। उन्होंने इंडस्ट्री के साथ कदमताल किया और कुछ ही सालों में एक आर्टिस्ट के तौर पर बहुत आगे बढ़ गई हैं। अपनी छोटी बहन को ऊंचाइयां छूते देखना, यह गर्व का एहसास दिलाता है।”

इसके अलावा अहान ने अपने करियर की शुरुआत के समय माता-पिता की हिचकिचाहट के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने 16 साल की उम्र में पहला ऑडिशन दिया था, तब उनके माता-पिता उन्हें इंडस्ट्री में आने के लिए तैयार नहीं थे। उन्‍होंने कहा “अनन्या उस समय काम नहीं कर रही थी। मेरे चाचा चंकी पांडे ने अपने करियर में बहुत नाम कमाया है, लेकिन उन्हें उतार-चढ़ाव भी देखने को मिले। मेरे पिताजी ने यह सब देखा और सोचा कि क्या यह मेरे लिए सही रास्ता है।”

सैयारा के बारे में

सैयारा एक गहरी प्रेम कहानी पर आधारित फि‍ल्‍म है। जिसमें म्यूजिशियन कृष कपूर (अहान पांडे) और लेखक वाणी बत्रा (अनीत पड्डा) मुख्‍य भूमिका में है। कहानी के आगे बढ़ने के साथ इसमें एक चौंकाने वाला मोड़ आता है। फिल्म को कास्टिंग, शानदार म्यूजिक और दोनों लीड कलाकारों की प्रभावशाली परफॉर्मेंस के लिए खूब सराहा गया। बता दें कि अहान पांडे अगली बार शरवरी के साथ एक एक्शन थ्रिलर में दिखाई देंगे। वहीं, अनन्या पांडे आखिरी बार केसरी चैप्टर 2 में नजर आयी थी और वह अगली बार कार्तिक आर्यन के साथ तू मेरी मैं तेरा में दिखाई देंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵