back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सर्दियों में इन 3 चीजों से दूर रहें, वरना बिगड़ सकती है चेहरे की रंगत

सर्दियों में त्वचा ज्यादा संवेदनशील हो जाती है, इसलिए मुल्तानी मिट्टी, नींबू का रस और आलू का रस जैसे घरेलू नुस्खे चेहरे पर लगाने से रुखापन, जलन और एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सर्दियां शुरू होते ही चेहरे की चमक पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। ठंडी हवा न सिर्फ त्वचा को रूखा बनाती है, बल्कि उसे संवेदनशील भी कर देती है। यही कारण है कि स्किन एक्सपर्ट ठंड के मौसम में किसी भी घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल सोच-समझकर करने की सलाह देते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ ऐसे फेस पैक या घरेलू चीजें हैं जो गर्मियों में फायदेमंद तो लगती हैं, लेकिन सर्दियों में चेहरे की नमी छीनकर नुकसान पहुंचा सकती हैं।ऐसे में आइए जानते हैं उन 3 चीजों के बारे में, जिन्हें इस मौसम में चेहरे पर लगाना भूलकर भी नहीं चाहिए।

1. मुल्तानी मिट्टी: सर्दियों की सबसे बड़ी गलती

गर्मियों में तेल नियंत्रित करने वाली मुल्तानी मिट्टी सर्दियों में उलटा असर दिखाती है।

स्किन एक्सपर्ट बताते हैं कि ठंड के मौसम में यह चेहरे से प्राकृतिक नमी सोख लेती है, जिससे त्वचा खिंचने लगती है, बेजान दिखने लगती है और रुखापन बढ़ जाता है।रूखी त्वचा पर इसका प्रयोग रैशेज या जलन भी पैदा कर सकता है।

2. नींबू का रस: रुकी स्किन के लिए ज्यादा खतरनाक

नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड गर्मियों में टैनिंग हटाने में मदद करता है, लेकिन सर्दियों में यह त्वचा को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है।विशेषज्ञों के अनुसार, ठंड में नींबू लगाने से त्वचा में जलन, खुजली, लालिमा और दाग तक हो सकते हैं।अगर किसी को इसकी जरूरत महसूस हो भी तो त्वचा पर पहले पैच टेस्ट करना बेहद जरूरी है।

3. आलू का रस: एलर्जी को दे सकता है न्योता

आलू का रस अक्सर पिगमेंटेशन कम करने के लिए उपयोग किया जाता है, लेकिन सर्दियों की संवेदनशील त्वचा पर यह उलटा पड़ सकता है।कई मामलों में इससे एलर्जी, लालिमा, सूजन या खुजली देखने को मिल सकती है।एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि ठंड के मौसम में इसकी जगह हल्के, मॉइस्चराइजिंग और सौम्य तत्वों को ही प्राथमिकता दें।

क्या करें सर्दियों में

हल्के, मॉइस्चराइजिंग फेस पैक अपनाएं

ऐलोवेरा, शहद, दही जैसे नैचुरल हाइड्रेटिंग तत्व इस्तेमाल करें

चेहरे को ज्यादा देर तक सूखा न रहने दें

रोजाना मॉइस्चराइजर लगाएं

Advertisementspot_img

Also Read:

गर्मियों में भी रहेगा ग्लो बरकरार! बस रूटीन में करें ये 3 आसान बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गर्मियों की दस्तक के साथ ही त्वचा की परेशानियां भी सिर उठाने लगती हैं। तेज धूप, उमस और पसीने की वजह से...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵