back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुरभि ज्योति बनने वाली हैं मां, पति के साथ शेयर किए इंस्टाग्राम पोस्ट से दी जानकारी

नागिन 3 में नजर आने वाली सुरभि ज्योति अपने पति सुमित सूरी के साथ पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं उन्होंने यह जानकारी दी है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कबूल है, नागिन जैसे बेहतरीन शो में एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली सुरभि ज्योति जल्द ही मां बनने वाली हैं। सुरभि ज्योति ने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर पोस्ट करके यह जानकारी दी है इसके साथ उन्होंने इसका भी इशारा किया है कि वह कब अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। 

इस महीने में होगी डिलवरी 

एक्ट्रेस सुरभि ज्योति मां बनने वाली है उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया इस तस्वीर में वह उनके पति का पांव नजर आ रहा है इसके साथ ही बीच में बच्चे का जूता रखा हुआ है। जो इस बात का इशारा है कि एक्ट्रेस के घर जल्द ही नन्हा सा मेहमान आने वाला है।अभिनेत्री ने बताया कि उनके घर पर नन्हा मेहमान जून में आने वाला है। एक्ट्रेस में पोस्ट के साथ-साथ कैप्शन भी लिखा हुआ है,सुरभि ने लिखा, “ऊं. हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत सफर अब शुरू होने जा रहा है. हमारा नन्हा प्यार इस जून में आने वाला है।

इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह बात आपकी तरह फैल गई और लोग सुरभि ज्योति को बधाई देने लगे। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए। अभिनेत्री कृष्णा मुखर्जी, श्वेता तिवारी और अरिजीत तनेजा ने लिखा, “बधाई हो,” तो अभिनेता नकुल मेहता ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री मौनी रॉय ने लिखा, “दिल से बधाई।” किश्वर ने लिखा, “दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं, इसलिए तुम इंस्टा से गायब थीं।”ऐसे कई सारे कॉमेंट्स उनके पोस्ट पर आ रहे हैं। 

2024 में हुई थी एक्ट्रेस की शादी 

बता दें कि,सुरभि ज्योति की शादी 2024 में बिजनेसमैन सुमित सूरी से हुई थी।शादी से पहले दोनों पिछले 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।रिश्ता शुरू होने के बाद से ही वे काफी प्राइवेट रहे और अपने रिश्ते को लेकर कभी सामने नहीं आए थे। अब जून में ये कपल अपने बच्चे का स्वागत करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

फिल्म ‘मुंज्या’ ने बदल दिया शरवरी वाघ की किस्मत, अब एक साथ कई प्रोजेक्ट में कर रही है काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। फिल्म 'मुंज्या' ने शरवरी वाघ को एक अलग...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵