back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SC on Delhi Pollution: प्रदुषण पर SC ने फटकारा, “बंद करो पराली जलाना, नहीं तो बुल्डोजर चला देंगे”

New Delhi: दिल्ली NCR में आज सुबह प्रदूषण के स्तर में थोड़ी गिरावट आई है। (AQI) 400 से नीचे दर्ज किया गया। यानी प्रदूषण का स्तर आज गंभीर श्रेणी से बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है।

नई दिल्ली, हि.स.। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह प्रदूषण के स्तर में थोड़ी गिरावट आई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 से नीचे दर्ज किया गया। यानी प्रदूषण का स्तर आज गंभीर श्रेणी से बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने आज पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सरकारों को पराली जलाने पर तुरंत रोक लगाने का निर्देश दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने इन राज्यों को दिए आदेश

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के स्तर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त हो गया है। इस मामले में दायर की गई याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि सिर्फ दोषारोपण जारी है, पंजाब में अब भी पराली जल रही है। यह कोई राजनीतिक मामला नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सरकारों को पराली जलाने पर तुरंत रोक लगाने का निर्देश दिया

SC जज ने पराली पर दी प्रतिक्रिया

पीठ की अगुवाई कर रहे जस्टिस संजय किशन कौल ने कहा कि दिल्ली में साल दर साल ये नहीं हो सकता। सब कुछ पेपर पर ही चल रहा है। वहीं इसको लेकर एमाइकस ने कहा कि प्रदूषण को रोकने के लिये सभी राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही आदेश जारी कर रखा है, लिहाजा आज कोई राज्य ये नहीं कह सकता है कि उनके पास आदेश नहीं है।

सबसे ज्यादा जरूरी है कि राज्य सरकार द्वारा प्रदूषण को रोकने के लिए बनाए गए नियमों को सख्ती से लागू करना और उसका पालन होते हुए दिखना चाहिए। जस्टिस संजय किशन कौल ने कि उन्होंने खुद देखा है कि पंजाब में सड़क के दोनों तरफ पराली जलाई जा रही है। पिछले हफ्ते मैं पंजाब की ओर गया था। वहां सड़क के दोनों ओर पराली जलने का धुआं था।

प्रदूषण में आई गिरावट

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 394 दर्ज किया गया है जबकि सोमवार एक्यूआई 421 दर्ज किया गया था। वहीं, एनसीआर क्षेत्र में गुरुग्राम में एक्यूआई 364, फरीदाबाद में 382 दर्ज, गाजियाबाद में 338, नोएडा में 348, ग्रेटर नोएडा में 439 दर्ज किया गया।

AQI गंभीर रहने की आशंका

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में पांच से छह दिन और वायु गुणवत्ता गंभीर रहने की आशंका है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली-एनसीआर के लिए वायु प्रदूषण से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान यानी ग्रैप के चरण चार के तहत जरूरी सभी सख्त पाबंदियों को भी दिल्ली में लागू किया गया है। इसके तहत सरकार ने 10 नवंबर तक स्कूल बंद कर दिए हैं और 13 नवंबर से ऑड इवन लागू करने का फैसला किया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...