back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WPL 2026: मुंबई इंडियंस को यूपी वॉरियर्स से हार के बाद हुआ नुकसान, पहले नंबर की रेस में दबदबा बनाए रखी ये टीम

WPL 2026 में अब तक 8 मैचों के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का दबदबा कायम है। वहीं, मुंबई इंडियंस दूसरे नंबर पर आ गई है, जबकि यूपी वॉरियर्स ने भी अपना खाता खोल दिया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के चौथे सीजन में अब तक 8 मैच हो चुके हैं। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच टॉप पोजीशन के लिए जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। मुंबई इंडियंस महिला टीम ने अब तक 4 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 2 में जीत और 2 में हार मिली। 15 जनवरी को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के कारण टीम प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर नहीं पहुंच सकी, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अभी भी अपनी पकड़ बनाए रखी है।

आरसीबी का दबदबा जारी, यूपी वॉरियर्स ने भी मुंबई को हराकर खोला खाता

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में अब तक 8 मैच खेले जा चुके हैं और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) महिला टीम का दबदबा लगातार बना हुआ है। स्मृति मंधाना की कप्तानी में खेल रही आरसीबी ने अपने अब तक के दो मुकाबले जीते हैं और इस तरह टीम 4 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है। उनका नेट रनरेट 1.964 है। दूसरी ओर, यूपी वॉरियर्स की शुरुआत चौथे सीजन में थोड़ी खराब रही थी और उन्हें पहले तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन अपने चौथे मैच में उन्होंने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर पहला अंक हासिल किया। अब यूपी वॉरियर्स के 4 मैचों में 2 अंक हैं और उनका नेट रनरेट -0.906 है। इस तरह, टॉप पर आरसीबी का दबदबा कायम है, जबकि यूपी ने जीत के साथ अपनी स्थिति सुधारने की शुरुआत कर दी है।

मुंबई इंडियंस दूसरे नंबर पर, दिल्ली कैपिटल्स चौथे स्थान पर

डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अब तक 4 मैच खेले हैं और 4 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर बनी हुई है। टीम का नेट रनरेट 0.469 है। तीसरे नंबर पर गुजरात जाएंट्स हैं, जिन्होंने 3 मैचों में से 2 में जीत दर्ज की है। उनके पास भी 4 अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट 0.105 होने के कारण वह मुंबई से पीछे हैं। दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। दिल्ली ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिनमें से केवल 1 में जीत और 2 में हार मिली है। टीम का नेट रनरेट -0.833 है। इस तरह, मुंबई इंडियंस ने टॉप-2 की पोजीशन मजबूत रखी है, जबकि दिल्ली को अगले मैचों में जीत की तलाश है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026: अभिषेक शर्मा को नहीं मिलेगी SRH की कप्तानी, बल्कि ये विस्फोटक बल्लेबाज संभालेगा कप्तानी की कमान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL के 19वें सीजन की शुरुआत होने वाली है। 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad और Royal Challengers Banglore के बीच एम...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...