back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस प्रकार Malaika Arora को मिला था छैंया छैंया’ गाना, जानिए ये अनोखा किस्सा

‘छैंया छैंया’ गाने के लिए कई बड़ी अभिनेत्रियों ने ट्रेन पर डांस करने से इंकार किया था, तब मलाइका अरोड़ा को मौका मिला और उन्होंने अपनी मेहनत से इसे आइकॉनिक बना दिया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘दिल से’ का मशहूर गाना ‘छैंया छैंया’ आज भी बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक डांस नंबर्स में गिना जाता है। इस गाने ने मलाइका अरोड़ा को रातोंरात स्टार बना दिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये गाना पहले मलाइका को ऑफर ही नहीं हुआ था? बल्कि इस गाने के लिए पांच बड़ी अभिनेत्रियों से संपर्क किया गया था, लेकिन ट्रेन की छत पर डांस करने से सबने इनकार कर दिया।इस दिलचस्प किस्से का खुलासा हाल ही में मलाइका अरोड़ा के चैट शो ‘Moving In With Malaika’ में हुआ, जहां कोरियोग्राफर फराह खान गेस्ट बनकर पहुंचीं और इस गाने से जुड़ी अनसुनी बातें साझा कीं।

फराह खान का खुलासा: कोई भी ट्रेन पर चढ़ने को तैयार नहीं था

फराह खान ने शो में बताया, “छैंया छैंया के लिए हमने पहले कई हीरोइनों से बात की थी – जिनमें शिल्पा शेट्टी, शिल्पा शिरोडकर और दो-तीन और नामी एक्ट्रेस शामिल थीं। लेकिन किसी को ट्रेन पर चढ़कर डांस करने का रिस्क नहीं लेना था। किसी को ऊंचाई से डर लगता था, तो किसी की डेट्स नहीं मिल रही थीं।”

फराह ने आगे कहा, “मलाइका तो हमारे रडार में ही नहीं थीं। तब एक मेकअप आर्टिस्ट ने सुझाव दिया कि मलाइका को आज़माकर देखो, वो अच्छी डांसर हैं। हमने जब मलाइका को ट्रेन पर चढ़ते हुए देखा तो सोचा कि क्या वो ये कर पाएंगी। लेकिन जब उन्होंने परफॉर्म किया, तो कमाल कर दिया। एक इतिहास बन गया।”

‘मेरा नसीब था’, बोलीं मलाइका

फराह की बातों को सुनकर मलाइका ने कहा, “यह मेरी किस्मत थी कि बाकी एक्ट्रेसेस ने मना कर दिया। तभी मुझे ये मौका मिला। एक ही गाने में मुझे शाहरुख खान, मणिरत्नम और ए.आर. रहमान जैसे दिग्गजों के साथ काम करने का मौका मिल गया। ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलता।”

25 साल बाद भी लोगों की ज़ुबां पर ‘छैंया छैंया’

आज यह गाना रिलीज़ हुए 25 साल हो चुके हैं, लेकिन इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। मलाइका कहती हैं, “आज भी लोग इस गाने को गुनगुनाते हैं, इस पर डांस करते हैं। मुझे आज भी लोग इसी गाने के लिए याद करते हैं। यह गर्व की बात है कि मैं इस आइकॉनिक गाने का हिस्सा बनी।”

शिल्पा शिरोडकर ने भी की थी बात – ‘मोटी थी इसलिए हाथ से निकला गाना’

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने भी ‘छैंया छैंया’ को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था, उस दौर में मुझे कहा जाता था कि मैं मोटी हूं। शायद यही वजह थी कि मुझे इस गाने से बाहर कर दिया गया। अगर मैं आज के दौर में डेब्यू कर रही होती, तो शायद मेरी किस्मत कुछ और होती।

फिल्म ‘दिल से’ और ‘छैंया छैंया’ की खासियत

फिल्म ‘दिल से’, जिसमें यह गाना था, साल 1998 में रिलीज़ हुई थी। इसमें शाहरुख खान, मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा जैसे कलाकार नजर आए थे। यह फिल्म मणिरत्नम द्वारा निर्देशित थी और इसका संगीत दिया था ए.आर. रहमान ने।

‘छैंया छैंया’ की शूटिंग चलती ट्रेन की छत पर की गई थी बिना किसी VFX या स्टूडियो सेट के। इस गाने को आवाज दी थी सुखविंदर सिंह और सपना अवस्थी ने।‘छैंया छैंया’ की यह कहानी यह बताती है कि कभी-कभी जोखिम उठाने से ही बड़ा मौका हाथ आता है। अगर मलाइका ट्रेन पर चढ़ने से डर जातीं, तो शायद हम उन्हें इस गाने में कभी नहीं देख पाते। और ये भी सच है कि अगर बाकी एक्ट्रेसेस ने ना नहीं कहा होता, तो शायद मलाइका को यह मौका ही नहीं मिलता।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...