back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आगरा : सिपाही का हत्यारोपी गब्बर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

आगरा, 22 फरवरी (हि.स.)। खैरागढ़ थाना क्षेत्र में राजस्थान की सीमा पर रविवार देर रात पुलिस की सिपाही के हत्यारोपी व 50 हजार के इनामी खनन माफिया गब्बर और रवि से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गब्बर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी रवि भाग गया। पुलिस ने घायल गब्बर को गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया और रवि की तालश में लग गई है। दरअसल तीन महीने पहले खेरागढ़ क्षेत्र में सैंया थाने में तैनात सिपाही सोनू चौधरी की खनन माफिया और उसके गुर्गों ने ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी। मुख्य आरोपित खरगपुर निवासी गब्बर फरार चल रहा था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ को रविवार रात उसके राजस्थान से खेरागढ़ क्षेत्र में आने की सूचना मिली। राजस्थान बार्डर पर स्थित गांव लक्ष्मणपुुर के पास एसटीएफ और खेरागढ़ थाना पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। आधी रात को बाइक से गब्बर अपने साथी रवि को लेकर राजस्थान के खरगपुर से खेरागढ़ के लक्ष्मणपुर गांव की ओर जा रहा था। पुलिस टीम ने उसको पकड़ने की कोशिश की तो गब्बर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में गब्बर के दाहिने पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद वह बाइक लेकर गिर पड़ा। इतने में बाइक पर बैठा साथी रवि मौके से भाग गया। पुलिस ने गब्बर से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि रवि की गिरफ्तारी को एसटीएफ और पुलिस लग गई है। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...