back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब सीएम ने पुलिस को खुफिया मुख्यालय में विस्फोट की जांच का दिया निर्देश

चंडीगढ़, 10 मई (आईएएनएस) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को मोहाली में पुलिस की खुफिया शाखा के मुख्यालय में हुए एक विस्फोट पर तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक को पूरी घटना की जांच करने के निर्देश दिए और उनसे मामले की तह तक जाने को कहा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए, मान ने स्पष्ट रूप से कहा- किसी को भी राज्य के शांतिपूर्ण माहौल में खलल डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी, कुछ विरोधी ताकतें राज्य भर में लगातार परेशानी पैदा करने की कोशिश कर रही हैं, जो अपने नापाक मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होंगे। इस बीच, डीजीपी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कुछ संदिग्धों को आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है ताकि पुलिस इस अप्रिय घटना की जड़ों तक पहुंच सके। साथ ही मुख्यमंत्री ने ये भी कहा- इस घटना के दोषियों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में इस तरह की जघन्य घटनाएं करने वाले ऐसे अन्य असामाजिक तत्वों को एक निवारक के रूप में कड़ा दण्ड भी दिया जाएगा। –आईएएनएस पीजेएस/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...