back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पेपर लीक से परेशान MP सरकार, दसवीं बोर्ड की परीक्षा शुरू; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘हिंदी का पेपर’

MP News: माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हिंदी का पर्चा हुआ।

भोपाल, (हि.स.)। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हिंदी का पर्चा हुआ। इंदौर में सोशल मीडिया साइट्स पर कथित पेपर आउट होने की सूचना है। कई ग्रुप्स पर इसे शेयर किया गया। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि क्या ये वही पेपर है, जो परीक्षार्थियों को हल करने के लिए दिया गया।

10 वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन कई जगह परेशानियां सामने आईं

सोमवार से शुरू हुई 10 वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन कई जगह परेशानियां सामने आईं। इंदौर में पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना से छात्रों में बेचैनी है। वहीं, मुरैना के शासकीय नवीन हाई स्कूल क्रमांक 01 में बच्चों के पास प्रवेश पत्र होने के बावजूद शिक्षकों ने रोक दिया।

शिक्षकों का कहना था कि आधार कार्ड भी साथ होना चाहिए

शिक्षकों का कहना था कि आधार कार्ड भी साथ होना चाहिए। डीईओ के हस्तक्षेप के बाद सभी छात्रों को प्रवेश दिया गया। धार की सरदारपुर तहसील में अर्चना विद्यापीठ के स्टूडेंट्स को परीक्षा शुरू होने तक प्रवेश पत्र नहीं मिल सके। जिसके कारण छात्र 10वीं की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। इससे नाराज विद्यार्थियों ने सोमवार सुबह पैरेंट्स के साथ बदनावर-सरदारपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

यह मेहनत के बल पर परीक्षा देने वाले विधार्थियों के साथ बड़ा अन्याय है

बोर्ड परीक्षा का समय विधार्थियों और उनके माता पिता के लिए बहुत ही मानसिक तनाव वाला होता है। विधार्थियों का पूरा भविष्य इन बोर्ड परीक्षा पर निर्भर करती है। हर माता पिता अपने बच्चे का उज्वल भविष्य चाहते हैं। इसके लिए वे अपने बच्चों के साथ खूब मेहनत करते हैं। जिस तरह से मध्य प्रदेश की दसवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा का हिंदी विषय का पेपर लीक होने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वाक्य में विधार्थियों और उनके माता पिता का हौसला तोड़ने का कार्य करने वाली खबर है। यह मेहनत के बल पर परीक्षा देने वाले विधार्थियों के साथ बड़ा अन्याय है। इसकी पूरी तत्परता के साथ जांच होनी चाहिए। अगर यह घटना सत्य पायी जाती है तो दोषियों के साथ सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा कदम, अब तलाकशुदा बेटियों को भी मिलेगा पारिवारिक पेंशन का लाभ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश सरकार ने परिवार पेंशन के नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किया है। अब राज्य में अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा बेटियां भी...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...