back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इतिहास और संस्कृति को समेटे इंदौर की ये पांच  खूबसूरत जगहें , जो आपको दिलाएंगी एक अलग अहसास 

मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक और औद्योगिक राजधानी इंदौर में घूमने लायक कई खूबसूरत जगह है। जहां पूरे साल मौसम सुहाना रहता है। देश के सबसे  स्वच्छ शहरों में शुमार इंदौर पर्यटकों के लिए बेहद खास जग है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: भारत के प्रत्येक एक राज्य की अपनी एक आर्थिक राजधानी है।  जैसे उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी को कानपुर कहा जाता है उसी प्रकार मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी को इंदौर कहा जाता है। यही नहीं इंदौर को मध्य प्रदेश का दिल भी कहा जाता है। इंदौर भारत का सबसे स्वच्छ शहरों में से एक है। यहां कई सारे ऐसे पर्यटन स्थल हैं।  जो सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अगर आपको घूमना पसंद है और आप इंदौर की यात्रा करना चाहते हैं तो यहां आपको  हरे-भरे उद्यान सुंदर जिले प्राचीन धार्मिक स्थल और झरने आदि देखने को मिल जाएंगे।  वैसे तो मध्य प्रदेश में कई खूबसूरत शहर है। जो देश-विदेश में प्रसिद्ध है। आज हम आपको इस आर्टिकल में इंदौर के पांच खूबसूरत पर्यटन  स्थलों के बारे में बताएंगे जहां आप जाकर खुद को शांति और सुकून का एहसास पाएंगे। 

गुलावट लोटस वैली

इंदौर शहर से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर गुलावट लोटस वैली स्थित है।  यह झील पूरी तरह से पुष्प से ढकी हुई है। इस दृश्य को देखने के लिए देश के कोने-कोने से पर्यटक भारी संख्या में पहुंचते हैं।  आजकल सभी लोग फोटोग्राफी के काफी शौकीन है। इसलिए सबसे अधिक युवा यहां पर प्री वेडिंग फोटोग्राफर करवाने के लिए आते हैं। इस जगह को देखने के लिए आपको किसी प्रकार की एंट्री फीस नहीं देनी होती।  यह बिल्कुल फ्री है। आप यहां अपने परिवार और दोस्तों के साथ आकर यहां का लुफ्त उठा सकते हैं।

स्नो सिटी इंदौर

सर्दियों का मौसम चल रहा है। अगर आप  इंदौर में पहाड़ों से गिरती हुई बर्फ का आनंद लेना चाहते हैं तो इंदौर में स्नो सिटी घूमने के लिए आप जा सकते हैं। स्नो सिटी में आप किसी भी मौसम में बर्फ का मजा ले सकते हैं। टिकट लेने के बाद आप 45 मिनट के अंदर जाकर इसे देख सकते हैं। आप यहां  बर्फ में अनेक तरह के खेल खेल सकते हैं।  यहां आपको स्केटिंग और स्नो फॉल की भी सुविधा मिलती है।

देवास टेकरी

इंदौर से करीब 30 किलोमीटर दूर देवास टेकरी स्थित है। यहां माताजी की एक छोटी सी पहाड़ी है। यहां आप घूमने और  दर्शन करने के साथ पिकनिक का मजा ले सकते हैं। देवास से 5 किलोमीटर दूर शंकरगढ़ नागदाह और बिलावली नामक स्थान भी घूमने और पिकनिक के लिए आदर्श स्थान माने जाते हैं l जहां पर्यटकों को अच्छी खासी भीड़ देखी जाती है। यहां पर पहाड़ी पर जाने के लिए आप ट्राम का मजा भी ले सकते हैं।

गंगा महादेव मंदिर

इंदौर के पास धार जिले में तिरला विकासखंड के सुल्तानपुर गांव में गंगा महादेव मंदिर स्थित है।  जो इंदौर के लोगों के लिए दर्शनीय स्थलों में से एक है। यह एक पिकनिक स्पॉट भी है।  यहां इंदौर के पर्यटक के साथ-साथ देश के कोने-कोने से भी पर्यटक इस मंदिर को देखने के लिए पहुंचते हैं।  गंगा महादेव में सुंदर झरना बहता है जो काफी खूबसूरत दिखता है। आप यहां की प्राकृतिक छटा देखते ही रह जाओगे। 

पातालपानी

पातालपानी जलप्रपात इंदौर जिले के महू तहसील में स्थित है। यहां लगभग 300 फीट ऊंचाई से नीचे जल गिरता है । पातालपानी के आसपास को क्षेत्र बहुत ही सुंदर और हरे-भरे दिखाई देते हैं। जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।  यह एक लोकप्रिय पिकनिक और ट्रैकिंग स्पॉट भी है।  यहां के लिए महू से स्पेशल ट्रेन चलती है। इंदौर से लगभग 36 किलोमीटर दूरी पर यह स्थान है।  हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Purple Cap Winners: गेंदबाजों की बादशाहत का प्रतीक, जानिए किन भारतीयों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां...

200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सस्ता, Flipkart पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानिए कितनी होगी बचत?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने...

Shiv Thakare ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵