back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गर्लफ्रेंड माहिका की गलत एंगल से खींची फोटो तो आगगबूला हुए हार्दिक पंड्या, जानिए किसे कहा- थोड़ी इंसानियत रखो

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया पर एक सख्त और लंबा पोस्ट शेयर किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया पर एक सख्त और लंबा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने मुंबई के बांद्रा में रेस्टोरेंट के बाहर उनकी कथित गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की गलत एंगल से ली गई तस्वीरों पर नाराज़गी जताई है। हार्दिक ने कहा कि वह समझते हैं कि पब्लिक फिगर होने के नाते कैमरों से बचना मुश्किल है, लेकिन जो आज हुआ है वह उनकी प्राइवेसी की हदों को पार कर गया।

“गलत एंगल से शूट किया गया…”पंड्या का आरोप

हार्दिक के मुताबिक माहिका सिर्फ सीढ़ियों से उतर रही थीं, लेकिन पैप्स ने जानबूझकर ऐसा एंगल चुना जिससे तस्वीरें गलत तरीके से प्रस्तुत हों। उन्होंने लिखा, “ऐसा किसी भी महिला के साथ नहीं होना चाहिए. यह चीप सेंसेशनलिज्म है। यह हेडलाइन की लड़ाई नहीं, इंसानियत और सम्मान की बात है।” क्रिकेटर ने मीडिया से संवेदनशील होने की अपील की और कहा कि हर एंगल से फोटो लेना जरूरी नहीं होता।

2c24993cdb6df8df1a2fc9fc64c0511e-hardik padaya.png

”थोड़ी इंसानियत रखिए”

हार्दिक ने अपने पोस्ट के अंत में लिखा, “इस खेल में थोड़ी इंसानियत रखिए, धन्यवाद। फैंस ने उनकी बात का समर्थन किया और पैपराज़ी के बर्ताव की आलोचना की। क्वाड्रिसेप्स इंजरी की वजह से दो महीने से ज्यादा समय तक बाहर रहने के बाद हार्दिक अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ कटक में शुरू हो रही 5 मैचों की वनडे सीरीज में मैदान में उतरने वाले हैं।

कौन हैं माहिका शर्मा?

माहिका शर्मा एक पॉपुलर मॉडल हैं और कई नामी फैशन डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक कर चुकी हैं। उनकी खास उपलब्धियां इंडियन फैशन अवॉर्ड्स में “मॉडल ऑफ द ईयर” कई म्यूजिक वीडियो और शॉर्ट फिल्मों में काम बड़े फैशन ब्रांड्स के साथ जुड़ाव फैशन मैगज़ीन में फीचर्ड इंस्टाग्राम पर 3.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है, अगर वही हार्दिक की पर्सनल लाइफ की बात करें नताशा से तलाक, फिर जैस्मिन वलिया संग नाम जुड़ा हार्दिक ने मई 2020 में नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी जुलाई 2024 में कपल ने तलाक की घोषणा की पंड्या का नाम इसके बाद सिंगर जैस्मिन वलिया से जुड़ा, लेकिन रिश्ता ज्यादा आगे नहीं बढ़ा।

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पांड्या के खिलाफ पुणे में शिकायत दर्ज, जश्न के दौरान तिरंगे के अपमान का आरोप; जानिए क्या...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पुणे में भारतीय क्रिकेटर Hardik Pandya के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के कथित अपमान को लेकर शिकायत दर्ज की...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...