back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उपमुख्यमंत्री केशव ने किया सिराथू से नामांकन, नड्डा रहे मौजूद

लखनऊ, 3 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सिराथू सीट से नामांकन किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री केशव गुरुवार सुबह स्नान-ध्यान के बाद सबसे पहले सिराथू में निजी आवास स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की, फिर अपनी मां के पैर छूकर उनके हाथों से दही-चीनी खाकर विजयी भव का आशीर्वाद लिया। स्थानीय पदाधिकारियों और करीबियों से मिलते हुए कड़ा स्थित शक्तिपीठ जाकर शीतला माता के मंदिर दर्शन किए। इस दौरान केशव मौर्या के शुभ चिंतक और पूरा परिवार मौजूद रहा। मंदिर में पूजन के बाद केशव प्रसाद ने कहा कि इस बार भी यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी। पार्टी की 300 से अधिक सीटों पर जीत होगी। कौशांबी की तीनों सीट पर कमल ही खिलेगा। इस दौरान केशव प्रसाद समर्थकों द्वारा फूलों की बौछार के बीच नामांकन के लिए रवाना हुए थे। वह मुहूर्त के समय के अनुसार कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट आकर दूसरे सेट का नामांकन किया। नामांकन के बाद रथ पर जेपी नड्डा समेत दोनों केंद्रीय मंत्री और डिप्टी सीएम रोड शो पर निकले। प्रयागराज की सांसद रीता जोशी भी रथ पर मौजूद रहीं। रथ पर फूल बरसते रहे, जिंदाबाद के नारे लगते रहे। उपमुख्यमंत्री के नामांकन से बाहर निकलने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उन्हें शीर्ष नेता एवं वरिष्ठ सहयोगी केशव प्रसाद के नामांकन के अवसर पर आने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ। उन्हें भाजपा और जनता का दोबारा पूरा सहयोग मिलेगा। वह ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे और प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम ने सबका साथ और सबका विकास के तर्ज पर काम किया है, जिसका उदाहरण यहां के लोगों में भी देखने को मिला। वह इस क्षेत्र के विकास के साथ ही प्रदेश में भी इतिहास बनाएंगे। 5 साल में पूरे प्रदेश की तस्वीर बदली है। उसे अमलीजामा पहनाने में उपमुख्यमंत्री का पूरा सहयोग रहा है। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...