back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pran Pratistha Mantra: क्या होती है प्राण प्रतिष्ठा? इन मंत्रो का जाप करके करें भगवान का स्वागत

अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। आप भी अपने घर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा कर सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: पूरे देश में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप भी अपने घर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा कर सकते हैं। इसके लिए आपको विशेष मंत्रों का जाप करना होगा। तो आईए जानते हैं प्राण प्रतिष्ठा मंत्र और पूजा विधि के बारे में।

प्राण प्रतिष्ठा का महत्व

हिंदू धर्म के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा एक अनुष्ठान के जरिए मंदिर में देवताओं की मूर्ति को स्थापित करने को कहा जाता है। प्राण प्रतिष्ठा हिंदू और जैन धर्म में एक अनुष्ठान है, ये काम अनुष्ठान के जरिए होता है और इसमें भजन और मंत्रों के पाठ के बीच मूर्ति को पहली बार स्थापित किया जाता है।

इस प्रकार होती है भगवान की प्राण प्रतिष्ठा

भगवान की भगवान की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मूर्ति को पूरे धूम धाम से लाया जाता है। मंदिर के द्वार पर सम्मानित अतिथि की तरह विशिष्ट स्वागत किया जाता है। फिर मूर्ति को कई चीजों का लेप लगाकर दूध से नहलाते हैं।फिर मूर्ति को गर्भ गृह में रखकर पूजन प्रक्रिया शुरू की जाती है। इसी दौरान कपड़े पहनाकर देवता की मूर्ति यथास्थान पुजारी द्वारा स्थापित की जाती है। पूजा और स्थापना के दौरान मूर्ति का मुख हमेशा पूर्व दिशा की ओर ही रखा जाता है। भगवान की पूजा के समय कई विषेश मंत्रों का जाप किया जाता हैं। सबसे पहले मूर्ति की आंख खोली जाती है।ये प्रक्रिया पूरी होने के बाद फिर मंदिर में उस देवता की मूर्ति की पूजा अर्चना होती है। इस अनुष्ठान को हिंदू मंदिर में जीवन का संचार करना कहा जाता है।

प्राण प्रतिष्ठा के दौरान इन मंत्रों का करें जाप

  • मानो जूतिर्जुषतामाज्यस्य बृहस्पतिर्यज्ञमिमं, तनोत्वरिष्टं यज्ञ गुम समिमं दधातु विश्वेदेवास इह मदयन्ता मोम्प्रतिष्ठ ।।

  • अस्यै प्राणाः प्रतिष्ठन्तु अस्यै प्राणाः क्षरन्तु च अस्यै, देवत्व मर्चायै माम् हेति च कश्चन ।।

  • ॐ श्रीमन्महागणाधिपतये नमः सुप्रतिष्ठितो भव, प्रसन्नो भव, वरदा भव ।।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र मास में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन ही भगवान श्री राम का जन्म...
spot_img

Latest Stories

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵